Bharat Jodo Yatra : खड़गे ने 21 राजनीतिक पार्टियों को आमंत्रित किया, 30 जनवरी को कांग्रेस के साथ आने की अपील
भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने समान विचारधारा वाले 21 राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया है। उन्होंने 30 जनवरी को श्रीनगर में कांग्रेस की पदयात्रा से जुड़ने की अपील की है।

Bharat Jodo Yatra 100 से अधिक दिनों से जारी है। कांग्रेस पार्टी की इस देशव्यापी पदयात्रा में 12 से अधिक राज्यों के नेता शामिल हुए हैं। अब तक 3500 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर चुके कांग्रेस नेता 30 जनवरी को श्रीनगर पहुंचेंगे। श्रीनगर पहुंचने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 21 राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया है।
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा अपने पहले चरण में नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश को कवर कर चुकी है। 3 जनवरी को दिल्ली से यात्रा का दूसरा चरण फिर से शुरू हुआ है। उत्तर प्रदेश में प्रवेश के बाद 30 जनवरी को श्रीनगर में पदयात्रा पूरी होगी। राहुल गांधी के राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ Bharat Jodo Yatra का समापन होगा।
Recommended Video
Bharat Jodo Yatra: Haryana में Rahul Gandhi को महिला ने दिए Rose | वनइंडिया हिंदी #shorts












Click it and Unblock the Notifications