Bharat Jodo Yatra:जानिए सोनिया गांधी की पद यात्रा पर क्या बोले कर्नाटक सीएम बोम्‍बई ?

जानिए सोनिया गांधी की पद यात्रा पर क्या बोले कर्नाटक सीएम बोम्‍बई ?

बेंगलुरू, 06 अक्‍टूबर: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 30 सितंबर को कर्नाटक में पहुंच चुकी है। गुरुवार को कर्नाटक के मांड्या जिले में कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी भी इस यात्रा में शामिल हो चुकी हैं। उन्‍होंने राहुल गांधी के साथ मांड्या में पदयात्रा शुरू की है। वहीं सोनिया गांधी के इस यात्रा में शामिल होने पर पूछे गए सवाल पर कर्नाटक मुख्‍यमंत्री बसवराज बोम्‍बई ने प्रतिक्रिया दी है।

bombai

कर्नाटक सीएम बोम्‍बई ने कहा "पार्टी के सभी नेता अपनी-अपनी पार्टी के लिए काम करते हैं। जहां तक हमारे ऊपर असर की बात है तो इसका कोई असर नहीं होगा"।

चुनाव में भाजपा के पतन की उल्‍टी गिनती शुरू हो गई है

Recommended Video

    Bharat Jodo Yatra मे Sonia Gandhi बेटे Rahul Gandhi का देंगी साथ | Congress | वनइंडिया हिंदी*Politics

    वहीं बोम्‍बई की इस प्रतिक्रिया पर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और सांसद जयराम रमेश ने कहा कि "कर्नाटक में भाजपा शासित राज्य से हमें जो प्रतिक्रिया मिली है, उससे पता चलता है कि अगले चुनाव में भाजपा के पतन की उल्‍टी गिनती शुरू हो गई है।

    कर्नाटक के लिए क्‍यों अहम है भारत जोड़ो यात्रा

    बता दें कर्नाटक में जल्‍द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और यहां कांग्रेस प्रमुख विपक्षी पार्टी है। इसलिए कांग्रेस इस यात्रा के जरिए प्रदेश में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोक रही है। यही कारण है कि राहुल गांधी के साथ आज सोनिया गांधी भी अब कर्नाटक पहुंच कर इस यात्रा में शामिल हो चुकी हैं। इतना ही नहीं सोनिया गांधी ने गुरुवार को माड्या में राहुल गांधी की पदयात्रा में भी शामिल हो चुकी हैं।

    सोनिया गांधी ने इससे पहले कब की थी यात्रा

    गौरतलब है कि सोनिया गांधी इस साल की शुरूआत में दो बार कोविड की चपेट में आने की वजह से अस्‍पताल में भर्ती हो चुकी हैं। स्‍वास्‍थ संबंधी दिक्‍कतों के कारण वो लंबे समय से जनसभाओं में भाग नहीं ले रही थीं । आखिरी बार ऐसी यात्रा में 2016 में सोनिया गांधी ने वाराणसी में हिस्‍सा लिया था। इतने वषों बाद सोनिया गांधी ने अब ऐसी पदयात्रा में हिस्‍सा लिया है। इससे साफ है कि कांग्रेस के लिए ये भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में कितनी अहम है ?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+