Video: 'भारत जोड़ो यात्रा' के 19वें दिन जुड़े फुटबॉल खिलाड़ी, राहुल गांधी के साथ दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग
नई दिल्ली, 26 सितंबर। कांग्रेस के 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज 19वां दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज सुबह सैकड़ों कार्याकर्ताओं के साथ पलक्कड़ ज़िले के शोरनूर से इस यात्रा की शुरुआत की। 19वें दिन कांग्रेस नेता सुबह 6:30 बजे शोरनूर के एसएमपी जंक्शन से यात्रा के लिए निकले। पार्टी की तरफ से आज रात को शोरनूर के कोप्पम पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। कांग्रेस की इस यात्रा से हर दिन मजदूर से लेकर महिला और अन्य लोग जुड़ते हैं, जिसका फोटो और वीडियो भी वायरल होता रहता है। इसी बीच आज एक और प्यारा सा वीडियो सामने आया है।
Recommended Video

दरअसल, 'भारत जोड़ो यात्रा' के 19वें दिन के दौरान केरल के पलक्कड़ में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ युवा फुटबॉल खिलाड़ी भी जुड़े। यह प्यारा सा वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई की तरफ से शेयर किया गया है। यात्रा के दौरान सभी युवा खिलाड़ियों के पास फुटबॉल है। फुटबॉल लेकर ये सभी युवा खिलाड़ी कांग्रेस नेताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं।
सभी फुटबॉल खिलाड़ी बैगनी ब्लू और व्हाइट कलर के ड्रेस पहने हुए हैं। वहीं, राहुल गांधी इन खिलाड़ियों से बातचीत भी कर रहे हैं। यात्रा के दौरान एक खिलाड़ी से राहुल गांधी ने कहा कि चलो...फुटबॉल को हेड से हिट करके देखाओ...मैं देखना चाहता हूं कि तुम कैसे फुटबॉल को हिट करते हो। राहुल गांधी की इस बात पर युवा खिलाड़ी तैयार हो जाता है। वहीं, जब राहुल गांधी फुटबॉल को फेंकते हैं तो युवा खिलाड़ी उसे सिर से हिट करता है ! युवा खिलाड़ियों के साथ का यह वीडियो काफी प्यारा लग रहा है।
वहीं, भारत जोड़ो यात्रा के 18वें राहुल गांधी ने केरल के त्रिसूर से अपनी यात्रा की शुरुआत की थी। कांग्रेस सांसद दीपेंदर सिंह हुडा भी राहुल गांधी के साथ इस पद यात्रा में शामिल हुए थे। पदयात्रा सुबह 6.30 बजे शुरू हुई। आपको बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कुल 3570 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यह यात्रा 150 दिनों में तय की जाएगी। इस यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से 7 सितंबर को हुई है और जम्मू कश्मीर में इसका अंत होगा।
ये भी पढ़ें- तालिबान 'राज' में अल्पसंख्यकों का बुरा हाल! फिर 55 अफगान सिख भारत पहुंचे, सुनाई आपबीती












Click it and Unblock the Notifications