राजस्थान पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल बोले- यह सावरकर-गोडसे की पार्टी नहीं, हम तपस्या करना जानते हैं

Rahul Gandhi

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश से होते हुए अब राजस्थान में प्रवेश कर गई है। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का धूमधाम से स्वागत किया गया। इस दौरान झलवार में पारंपरिक डांस में राहुल गांधी, कमलनाथ, अशोक गहलोत, सचिन पायलट ने हिस्सा लिया। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया। राजस्थान पहुंचने पर राहुल गांधी ने कहा आप देखना सब यात्री, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सुबह 5 बजे जगेगा, सुबह 6 बजे सड़क पर दिखाई देगा, यह महात्मा गांधी की पार्टी है, सावरकर की नहीं है, गोडसे की नहीं है, हम तपस्या करना जानते हैं। 8 घंटे हम आपकी बात सुनेंगे, शाम को 15-20 मिनट जो हमने देखा, जो हमने सीखा, जो हमने समझा वह 10-15 मिनट में आपके सामने रख देंगे।

राजस्थान में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह यात्रा हमने कन्याकुमारी से शुरू की और अब 2300 किलोमीटर से ज्यादा हम और हमारे यात्री चले हैं। राहुल ने कहा कि प्रेस के मित्र हमारे बारे में ज्यादा दिखाते नहीं है। इन्होंने कहा था कि केरल में अच्छा स्वागत हुआ है, लेकिन जब कर्नाटक पहुंचेंगे तो यात्रा ठीक नहीं चलेगी, कर्नाटक आए तो बोले यहां बहुत सफल हुई है, मगर तेलंगाना में मुश्किल होगी। तेलंगाना में कहते हैं कि यहां सफल हो गई, आंध्र में सफल नहीं होगी। वहां भी सफल हो गई तो बोले दक्षिण में चल गई, महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है वहां नहीं चलेगी। लेकिन महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा लोग इससे जुड़े। फिर कहने लगे कि मध्य प्रदेश में हिंदी बेल्ट है यहां तो फेल हो जाएंगे। लेकिन पता लगा मध्य प्रदेश में महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया।

राहुल ने कहा मैंने कमलनाथ जी को चैलेंज दिया था कि आप महाराष्ट्र को नहीं हरा सकते, उन्होंने कहा कि मेरे पास खास टेक्नोलॉजी है, मैं महाराष्ट्र को हरा दूंगा और करके दिखा दिया। अब कमलनाथ जी ने राजस्थान को चुनौती दी है कि मध्य प्रदेश को राजस्थान पीछे नहीं छोड़ सकता। आप देखना राजस्थान में क्या होता है।

इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि देश में बेरोजगारी है, महंगाई है। देश में हिंसा की बजाए भाईचारा होना चाहिए। न्यायपालिका और चुनाव आयोग में तनाव है। लोगों में ईडी, सीबीआई का आतंक है। पूरा देश इसका गवाह है। कुछ मीडिया हाउस को छोड़कर पूरा राष्ट्रीय मीडिया भारत जोड़ो यात्रा को नजरअंदाज कर रहा है। अशोक गहलोत ने कहा कि जिस तरह से हर रोज 25 किलोमीटर चलकर राहुल गांधी तपस्या कर रहे हैं, उसे पूरा देश देख रहा है। दुर्भाग्य से राष्ट्रीय मीडिया इस यात्रा का बहिष्कार कर रखा है। मैं उनकी निंदा करता हूं। देश की चुनौतियों को लेकर राहुल गांधी इस यात्रा को कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- 'स्किल्ड-इन-ओडिशा ने छात्रों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करने में मदद की', बोले राज्यमंत्री प्रीतिरंजन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+