Bharat Jodo Yatra:राहुल गांधी का बारिश में भीगते हुए भाषण, क्या शरद पवार जैसा कर पाएगा जादू
Bharat Jodo Yatra:राहुल गांधी का बारिश में भीगते हुए भाषण, क्या शरद पवार जैसा कर पाएगा जादू
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा में अपनी पूरी ताकत झोकते नजर आ रहे हैं। भारी बारिश में उन्होंने कर्नाटक के मैसूर में जनसभा को संबोधित करते हुए साबित कर दिया कि कांग्रेस की इस यात्रा को बारिश तूफान भी नहीं रोक सकती। दो दिन पहले मैसूर में झमाझम बारिश में राहुल गांधी भाषण देते रहे और जनता भी अपनी जगह से टस से मस नहीं हुई। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों को एनसीपी प्रमुख शरद पवार का पुराना भाषण आ गया जिसमें उन्होंने ऐसे ही भीषण बारिश में भाषण दिया था। वहीं ये भी सवाल उठ रहा है कि क्या राहुल गांधी का ये भाषण शरद पवार के जैसा जादू जनता पर चला पाएगा?

राहुल गांधी ने ये स्वयं वीडियो शेयर करते हुए लिखा भारत को एकजुट करने से, हमें कोई नहीं रोक सकता......। जिस पर एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने भी अपनी पुरानी 2019 के भाषण की तस्वीर शेयर की है। ये वो ही तस्वीर है जिसमें वो भीगते हुए भाषण दे रहे हैं। वहीं लोग इस तस्वीर को देखकर ये भी सवाल कर रहे हैं कि क्या राहुल गांधी शरद पवार से प्रभावित होकर ऐसे भीगते हुए भाषण दिया है।

शरद पवार ने 2019 में सतारा में भीगते हुए दिया था भाषण
याद रहे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख ने 2019 में महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव के समय सतारा में ऐसे ही तेज बारिश में भीगते हुए जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि "मैंने इस साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार का चयन करते समय एक गलती की। मैं इसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार करता हूं लेकिन मुझे खुशी है कि गलती को सुधारने के लिए, सतारा का हर युवा और बुजुर्ग 21 अक्टूबर का इंतजार कर रहा है"। इस चुनावी रैली का वीडियो चुनाव के समय खूब वायरल हुई थी।

शरद पवार के भाषण के बाद एनसीपी को मिली थी ये सफलता
शरद पवार के इस भाषण का असर ये हुआ था कि एनसीपी महाराष्ट्र में शरद पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने 54 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके बाद भाजपा और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए गठबंधन टूट गया और चुनाव में तीसरे नंबर पर सबसे अधिक 54सीटें जीतने की बदौलत ही शिवसेना के साथ गठबंधन कर शरद पवार किंग मेकर की भूमिका में आए। शिवसेना और कांग्रेस को मिलाकर सरकार भी चलाई।

राहुल गांधी का ये भाषण क्या निभाएगा अहम रोल
बता दें राहुल गांधी के लिए कर्नाटक बहुत अहम राज्य है क्योंकि कांग्रेस सबसे मजबूत विपक्षी पार्टी है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इसलिए कांग्रेस अपनी पूरी ताकत भारत जोड़ो यात्रा में झोकने में जुटी हुई है। राहुल गांधी ने भारी बारिश में भीगते हुए भाषण देकर कांग्रेस की स्थिति राज्य में मजबूत करने में अहम रोल अदा किया है। राहुल गांधी का ये वीडियो देखकर उनकी जमकर तारीफ भी हो रही है।

राहुल गांधी को बताया जा रहा है असली नायक
सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं जिनमें अधिकांश लोग राहुल गांधी की तारीफ कर रहे हैं। वायरल वीडियो को शेयर करते हुए जन आधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने राहुल गांधी को देश का असली नायक, भारत का भविष्य कह रहा है। वहीं प्लेयर विजेंद्र सिंह राहुल गांधी की फोटो शेयर कर लिखा पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे फिर वो आप पर हंसेगे फिर आप से लड़ेंगे तभी आप की जीत होगी।एक यूजर ने लिखा भारत का बेटा आज भारत जोड़ने निकला है। सलाम है आपके हौसले को राहुल गांधी।
जानिए क्या कहते हैं जानकार
राजनीति के जानकार और वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ कलहंस का इस संबंध में मानना है कि "निश्चित तौर पर बल्कि उससे भी ज्यादा असर छोड़ा है राहुल गांधी ने। शरद पवार ने चुनावी सभा में भीगते हुए भाषण दिया था जबकि राहुल गांधी ने सामान्य परिस्थितियों में ऐसा किया है। राहुल गांधी से भी ज्यादा उन्हें उस मूसलाधार बारिश में सुन रही हजारों की भीड़ ने जनतंत्र में और एक जनतांत्रिक मूल्यों को बचाने की यात्रा पर निकले नेता में जो विश्वास दिखाया है, वह काबिले तारीफ है"।
राहुल गांधी की छवि एक जुझारू राजनेता की बनी
मानते है कि कर्नाटक चुनाव हो या अन्य राज्यों के अलावा 2024 का लोकसभा चुनाव हो, राहुल गांधी और कांग्रेस के लिए भारत जोड़ो यात्रा जनता से जुड़ने का बेहतरीन मौका है। जहां तक राहुल गांधी का पानी में भीगते हुए भाषण देने का सवाल है तो इस भाषण से जनता में उनकी छवि एक जुझारू राजनेता की बनी है। राहुल गांधी ने साबित कर दिया है कि वो पार्टी और अपने कार्यकर्ताओं के लिए कितना समर्पित हैं। चुनाव की तारीख हालांकि अभी नहीं आई है लेकिन राहुल गांधी के साथ पार्टी के कार्यकर्ता टस से मस हुए पानी में भीगते हुए उन्हें सुनते रहे इससे साफ जाहिर है कि राहुल गांधी के प्रति उनका कितना अधिक सम्मान है। कार्यकर्ताओं के इस प्यार से ये भी साफ है कि कर्नाटक चुनाव जीत हासिल करने के लिए वो हर कदम पर साथ रहेंगे।
भारत को एकजुट करने से,
हमें कोई नहीं रोक सकता।भारत की आवाज़ उठाने से,
हमें कोई नहीं रोक सकता।कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी, भारत जोड़ो यात्रा को कोई नहीं रोक सकता। pic.twitter.com/sj80bLsHbF
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 2, 2022












Click it and Unblock the Notifications