Bharat Jodo Yatra: कर्नाटक में पानी की टंकी पर चढ़े राहुल गांधी, लहराया तिरंगा, Video

Bharat Joda Yatra Rahul Gandhi: इस वक्त कर्नाटक से होकर गुजर रही 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पानी की टंकी पर चढ़कर झंडा लहराते दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Video Viral) हो गया है। पानी की टंकी पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi on water tank) अकेले नहीं थे, बल्कि उनके साथ पार्टी के अन्य भी साथ थे। वीडियो में पहले राहुल गांधी प्रदेश के बड़े नेताओं के साथ पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं और फिर वहां तिरंगा लहराया।

Bharat Joda Yatra Rahul Gandhi

'हर ऊंचाई पर तिरंगा लहराए'

इस वीडियो को राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से भी पोस्ट किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा-हर ऊंचाई पर तिरंगा लहराए। वीडियो कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले की है, जहां भारत जोड़ों यात्रा के दौरान राहुल गांधी कर्नाटक पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व सीएम सिद्धारमैया के साथ राष्ट्रीय ध्वज लहराने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गए।

बता दें कि राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा को 36वां दिन है। राहुल गांधी अब तक अपनी पदयात्रा में करीब 925 किमी से ज्यादा का सफर तय कर चुके हैं। रास्ते में लोगों से सीधी बात भी कर रहे हैं। वहीं केंद्र सरकार को भी आड़े हाथ लेते नजर आ रहे हैं।

मालूम हो कि 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू होकर ये यात्रा कश्मीर पर जाकर खत्म होगी। हा ही में 30 सितंबर को राहुल गांधी ने अपनी पदयात्रा के जरिए केरल के बाद कर्नाटक में प्रवेश किया था। कर्नाटक में ये यात्रा 21 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+