भारत बायोटेक की घोषणा, कोवैक्सीन के थर्ड फेज ट्रायल के लिए 23000 वॉलंटियर्स की हुई भर्ती
नई दिल्ली। Bharat Biotech Covaxin कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत ने भी दो कामयाबी हासिल कर ली हैं। रविवार को एक नहीं बल्कि 2-2 वैक्सीन को सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से इसके आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी गई है। इससे पहले शनिवार को पहले तो कोविशिल्ड वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की सिफारिश को मंजूरी मिली थी। इसके कुछ घंटों के बाद ही भारत बायोटेक द्वारा निर्मित पहली स्वदेशी कोवैक्सीन की भी आपात इस्तेमाल की सिफारिश कर दी गई थी।
Recommended Video

थर्ड फेज के ट्रायल के लिए 23000 वॉलंटियर्स की हुई भर्ती
आपको बता दें कि कोवैक्सीन सबसे आखिरी और तीसरे चरण की ट्रायल प्रक्रिया से गुजर रही है और इसके लिए 23000 वॉलंटियर्स (Volunteers) की भर्ती की गई है। ये भर्ती 26,000 वॉलंटियर्स पर किए जाने वाले परीक्षण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए की गई है। ड्रंग कंट्रोलर ऑफ इंडिया के एक्सपर्ट पैनल ने शनिवार को वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की सिफारिश करने के कुछ घंटों बाद ये घोषणा की।
पूरी तरह स्वदेशी है कोवैक्सीन
आपको बता दें कि कोवैक्सीन कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पूरी तरह से स्वदेशी वैक्सीन है। हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक द्वारा इस वैक्सीन का डेवलेपमेंट किया जा रहा है। इस काम में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (AIIMS) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भी भारत बायोटेक की मदद कर रहे हैं।
बता दें कि कोवैक्सीन के तीसरे चरण का ह्यूमन क्लिनिकल ट्रायल नवंबर के मध्य में शुरू हुआ, जिसका लक्ष्य रहा कि पूरे देश में 26,000 वॉलंटियर्स की ट्रायल किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications