Bharat Biotech को बूस्टर डोज की टेस्टिंग के लिए मिली मंजूरी, DCGI ने किया अप्रूव
नई दिल्ली। भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत बायोटेक को भारत में अपनी इंट्रानैसल कोविड बूस्टर खुराक के टेस्टिंग के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। यह ट्रायल 900 लोगों पर किया जाएगा। डीसीजीआई की विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने भारत बायोटेक को अपने इंट्रानैसल कोविड वैक्सीन के लिए 'चरण- III बूस्टर खुराक अध्ययन' के लिए 'सैद्धांतिक' मंजूरी दे दी, जो भारत में अपनी तरह का पहला है और इसे तीन सप्ताह पहले अनुमोदन के लिए प्रोटोकॉल जमा करने के लिए कहा है।
Recommended Video

भारत ने देश में टीकाकरण के लिए कोविडशील्ड, कोवैक्सीन और स्पूतनिक वी को मंजूरी दे दी है। कोवैक्सीन को DCGI की 28-दिवसीय बहु-खुराक शीशी नीति (MDVP) और WHO आपातकालीन उपयोग सूची (WHO EUL) के तहत उपयोग के लिए अप्रूव किया गया है।
बता दें कि अब जल्द ही बाजारों में भी ये टीका आसानी से उपलब्ध होगा क्योंकि आज यानी गुरुवार को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने इसे सशर्त मंजूरी दे दी है। हालांकि अभी तक टीकों के बाजार मूल्य को लेकर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।
इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने बताया कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने अब कोवैक्सिन और कोविशील्ड को मिली आपातकालीन स्थितियों में उपयोग की मंजूरी को अपग्रेड करते हुए वयस्क आबादी में कुछ शर्तों के साथ सामान्य नई दवा के रूप में इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है।' डीसीजीआई द्वारा तय किए गए शर्तों के मुताबिक ये दोनो वैक्सीन दुकानों पर नहीं मिलेगी। प्राइवेट अस्पतालों और क्लिनिक ही टीके खरीद सकेंगे तथा वहीं लगाई।












Click it and Unblock the Notifications