सेफ्टी बिल के विरोध में 2 सितंबर को भारत बंद,नहीं चलेंगे ऑटो-बस
नई दिल्ली। भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ ने विभिन्न मांगों को लेकर 2 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया। यह बंद सरकार की ओर से लागू किये जाने वाले ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बिल 2014 के विरोध में बुलाया गया है।
ट्रेड यूनियन ने ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बिल 2014 को मजदूर विरोधी बताया है, इस बंद का ऐलान जुलाई में कर दिया गया था।
आईये जानते हैं क्यों बुलाया गया है यह बंद?
- ट्रेड यूनियन ने कहा है कि ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बिल 2014 को मजदूर विरोधी है इसलिए इसे निरस्त होना चाहिए।
- डॉ. लाकरा कमेटी की रिपोर्ट लागू किया जाये।
- चालक-परिचालक व उनके परिवार को सामाजिक सुरक्षा दी जाये।
- टैक्स प्रणाली एक समान की जाये।
- नेशनल हाइवे पर चालक-परिचालकों के लिए विश्रामगृह बनवाये जाये।
- टोल टैक्स या रोड टैक्स दोनों में से एक समाप्त किया जाये।
- वाहन चालान की राशि पूरे भारत में समान की जाये।
क्या रहेगा बंद और क्या रहेगा खुलेगा
- बंद के दौरान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ऑटो ,रिक्शा, बस कुछ नहीं चलेगा।
- बस केवल सुबह ही चलेंगी।
- कॉलेज और प्राईवेट स्कूल बुधवार को बंद रहेंगे।
- दुकानें और शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे।
- बैंक और प्राईवेट कंपनियां बंद रहेंगी।
- अस्पताल और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।
- सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे।
- आईटी कंपनियां और प्राईवेट संस्थाएं खुले तो रहेंगे लेकिन कर्मचारियों को ऑफिस जल्दी आने को कहा गया है।













Click it and Unblock the Notifications