Bharat Bandh: ट्रेड यूनियन्स का आज भारत बंद: 25 करोड़ मजदूर हो सकते हैं शामिल, जानें हर जानकारी
ट्रेड यूनियन्स का आज भारत बंद: 25 करोड़ मजदूर के शामिल होने की उम्मीद, जानें हर जानकारी
नई दिल्ली: Bharat Bandh on November 26: ट्रेड यूनियन की ओर से आज (गुरुवार 26 नवंबर) को भारत बंद का आह्वान किया गया है। इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉयी असोसिएशन (AIBEA) भी शामिल होगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस भारत बंद में 25 करोड़ श्रमिकों के शामिल होने की उम्मीद है। आज के इस देशव्यापी हड़ताल में 10 से ज्यादा केंद्रीय श्रमिक संगठनों और राज्यों के कर्मचारी संगठन शामिल होंगे। इसके अलावा असंगठित क्षेत्र के संगठनों के लोग भी शामिल होंगे। उम्मीद लगाई जा रही है कि आज होने वाले भारत बंद में 25 करोड़ मजदूर शामिल हो गए हैं।
Recommended Video

ऐसे में ये सलाह दी जा रही है कि अगर जरूरी ना हो तो गुरुवार को घर से बाहर ना निकले। दिल्ली में तो आज किसानों का भी विरोध प्रदर्शन है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए नए किसान बिल के विरोध में किसान पंजाब और हरियाणा से दिल्ली की ओर प्रदर्शन के लिए आ रहे हैं।
ट्रेड यूनियन ने बयान में क्या कहा?
बुधवार को एक बयान में, दस केंद्रीय यूनियनों के संयुक्त मंच ने कहा है कि भारत बंद की तैयारी की गई है...क्योंकि देश भर में 25 करोड़ से अधिक श्रमिकों के हड़ताल में भाग लेने की उम्मीद है।
दस केंद्रीय यूनियनों में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC), ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC), हिंद मजदूर सभा (HMS), भारतीय व्यापार संघों का केंद्र (CITU), ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (AIUTUC), ट्रेड शामिल हैं। केंद्रीय समन्वय केंद्र (टीयूसीसी) और स्व-नियोजित महिला संघ (एसईडब्ल्यूए)।
अन्य हैं ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (AICCTU), लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन (LPF) और यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (UTUC)। भाजपा-गठबंधन भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) हड़ताल में भाग नहीं लेगा।












Click it and Unblock the Notifications