Bharat Bandh 2024 Reason: आखिर क्यों आज देशभर में भारत बंद का आह्वान, जानें 10 बड़ी बातें
Bharat Bandh 2024 Reason in Hindi: दलित और आदिवासी संगठनों ने आज शांतिपूर्ण भारत बंद का आह्वान किया है। इन संगठनों की मांग है कि नौकरियों और शिक्षा में हाशिए पर पड़े समुदायों का व्यापक प्रतिनिधित्व मिले। इसके साथ ही उनके संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा मिले।
भारत बंद को बहुजन समाजवादी पार्टी, भीम आर्मी और भारत आदिवासी पार्टी समेत कई राजनीतिक दलों का समर्थन मिला है। कुछ कांग्रेस नेताओं ने भी बंद का समर्थन किया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भारत बंद से जुड़ी सर्च ट्रेंड कर रही है।

भारत बंद की 10 बड़ी बातें
बता दें कि 1 अगस्त को भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली सात न्यायाधीशों की पीठ ने 6:1 बहुमत से फैसला सुनाया कि राज्य एससी/एसटी समूहों के भीतर अधिक पिछड़ी जातियों के लिए कोटा सुनिश्चित करने के लिए एससी और एसटी को और उप-वर्गीकृत कर सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले में राज्य सरकारों को एससी-एसटी आरक्षण को उप-वर्गीकृत करने और अधिक पिछड़े माने जाने वाले लोगों के लिए अलग से कोटा आवंटित करने की अनुमति दी गई है। हालांकि, इसमें दो शर्तें लगाई गई हैं: एससी के भीतर कोई भी एक जाति 100% कोटा प्राप्त नहीं कर सकती है, और कोटा निर्धारित करने से पहले प्रत्येक जाति के हिस्से पर ठोस डेटा होना चाहिए
भारत बंद का आयोजन दलित और आदिवासी संगठनों के राष्ट्रीय परिसंघ (NACDAOR) द्वारा किया जा रहा है। NACDAOR अनुसूचित जातियों (SC) और अनुसूचित जनजातियों (ST) के लिए कोटा के उप-वर्गीकरण पर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध कर हैं।
NACDAOR का दावा है कि कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक इंदिरा साहनी मामले में फैसले को कमजोर करता है। NACDAOR ने सामाजिक न्याय और समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मांगों की एक सूची जारी की है।
एनएसीडीएओआर ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट के फैसले को खारिज करने और संविधान की नौवीं अनुसूची के तहत इसे न्यायिक समीक्षा से सुरक्षित रखने के लिए एक नया केंद्रीय अधिनियम बनाने का आग्रह किया है।
संगठन ने सटीक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए सरकारी सेवाओं में एससी/एसटी/ओबीसी कर्मचारियों पर जाति-आधारित डेटा को तत्काल जारी करने की भी मांग की है।
केंद्रीय और राज्य सरकार के विभागों के साथ-साथ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में सभी लंबित रिक्तियों को भरने की मांग की गई है। साथ ही सरकारी सब्सिडी या निवेश से लाभ उठाने वाली निजी कंपनियों में भी नीतियों में बदलाव की मांग की गई है।
भारत बंद को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और वामपंथी दलों जैसे राजनीतिक दलों ने भारत बंद को अपना समर्थन दिया है।
बंद के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं होने के बावजूद, राज्यों में सार्वजनिक सेवाओं के प्रभावित होने की उम्मीद है। अस्पताल, एम्बुलेंस और चिकित्सा सुविधाएं जैसी आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। बैंकों, सरकारी कार्यालयों या शैक्षणिक संस्थानों के बंद होने के बारे में अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।
एनएसीडीएओआर ने सभी ओबीसी और एससी/एसटी समूहों को बड़ी संख्या में शांतिपूर्ण तरीके से भाग लेने के लिए अपील की है। संगठन का उद्देश्य इस हड़ताल के माध्यम से सामाजिक न्याय और समान प्रतिनिधित्व से जुड़े मुद्दों को लोगों के सामने लाना है।












Click it and Unblock the Notifications