Bharat Bandh: CM केजरीवाल पर कैप्टन अमरिंदर ने कसा तंज, कहा-'क्या वो गेंहू और धान का अंतर जानते हैं?'

Bharat Bandh: किसानों के आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी धड़ल्ले से जारी है। आज किसानों ने भारत बंद बुलाया है। यह देशव्यापी बंद सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक रहेगा। एक दिन पहले दिल्ली के सीएम केजरीवाल सिंधु बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों से मिलने पहुंचे थे, जिस पर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तंज कसा है। सीएम ने कहा कि 'क्या उन्हें गेहूं और धान के बीच का अंतर भी पता है, जो अपने आप को आज किसानों का हमदर्द बता रहे हैं। कैप्टन ने कहा कि केंद्र सरकार के तीनों विवादित कानूनों को दिल्ली में लागू करने में देरी नहीं लगाई और अब वह सार्वजनिक तौर पर खुद को किसानों का सेवादार कह रहे हैं, यह केवल ढकोसला है, जो वो कर रहे हैं।'

Recommended Video

    Farmers Protest: Arvind Kejriwal घर के बाहर धरने पर बैठे Manish Sisodia | वनइंडिया हिंदी
     Bharat Bandh: क्या वो गेंहू और धान का अंतर जानते हैं?

    मालूम हो कि सीएम केजरीवाल ने सिंधु बार्डर पहुंचकर कहा कि वो मुख्यमंत्री के रूप में नहीं बल्कि सेवादार के रूप में आए हैं। मैं यहां अपने अन्नदाता की सेवा के लिए आया हूं, देश का हर किसान 24 घंटे खेतों में हमारे लिए पसीना बहाता है, उनकी सेवा करना हमारा फर्ज है। इसलिए आज मैं यहां उनके बीच में आया हूं।

    किसानों ने किया है आज 'भारत बंद'

    आपको बता दें कि किसानों ने पांच बार केंद्र सरकार के बातचीत की लेकिन कोई ठोस हल अभी तक नहीं निकला। जिस वजह से किसान संगठनों ने आज 'भारत बंद' का आह्वान किया है। इस बंद को अब कांग्रेस, बसपा, टीआरएस, आरजेडी, आप समेत अन्य विपक्षी दलों ने समर्थन दिया है तो वहीं एनसीपी सु्प्रीमो शरद पवार ने मोदी सरकार को चेताया है कि बातचीत से हल जल्द निकाले सरकार अन्यथा ये आंदोलन केवल दिल्ली तक ही सीमित नहीं रहेगा। बता दें कि इस आंदोलन में पंजाब , गुजरात, हरियाणा , उत्‍तर प्रदेश, महाराष्‍ट्र , मध्‍य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों के किसान शामिल हैं।

    9 दिसंबर को होगी छठे दौर की वार्ता

    बता दें कि केंद्र सरकार 9 दिसंबर को किसानों के साथ छठे दौर की वार्ता होगी। इससे पहले किसानों के साथ केंद्र सरकार की पांच दौरे की बातचीत हो चुकी है। जो बेनतीजा हुई है।किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार इस कानून को वापस ले लें। वहीं केंद्र सरकार किसानों के साथ बात कर इस मुद्दे को सुलझाना चाहती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+