किसानों का आंदोलन पूरे देश में फैलना चाहिए, Bharat Bandh के दिन बोले अन्ना हजारे

Bharat Bandh: किसानों के समर्थन में अब सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे भी उतर आए हैं। मंगलवार को वो किसानों को समर्थन देने के लिए एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन पूरे देश में फैलना चाहिए ताकि सरकार किसानों के हितों के लिए काम करे साथ ही उन्होंने पिछले 12 दिनों से सिंधु बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कड़कड़ाती ठंड में किसानों ने जिस तरह से अपने शांतिपूर्ण आंदोलन को अंजाम दिया है उसकी मैं सराहना करता हूं, मैं सरकार से अपील करता हूं वो किसानों की समस्या को समझने की कोशिश करे।

Recommended Video

    Bharat Bandh: किसानों के समर्थन में अनशन पर Anna Hazare,कहा,पूरे देश में चले आंदोलन | वनइंडिया हिंदी
     Bharat Bandh: समाजसेवी अन्ना हजारे ने की भूख हड़ताल

    मालूम हो कि इससे पहले भी अन्ना हजारे ने भी सरकार से अपील की है कि वो किसानों की बात सुने वो देश के अन्नदाता हैं, उन्होंने कहा कि वो किसानों की मांगों का समर्थन करते हैं, इस वक्त देश में किसान और सरकार की स्थिति भारत पाकिस्तान की तरह हो गई है लेकिन ऐसा होना नहीं चाहिए। सरकार को उनकी बातें सुननी चाहिए, किसान आज अहिंसा का पालन करते हुए आंदोलन कर रहे हैं, अगर कल किसान जब हिंसा करने पर उतर जाएंगे तब उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा, ये देश के किसान हैं कोई पाकिस्तानी नहीं हैं।

    दोपहर 3 बजे तक रहेगा भारत बंद

    मालूम हो कि आज किसानों ने भारत बंद बुलाया है। यह देशव्यापी बंद सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक रहेगा। भारत बंद को देखते हुए क्रेंद सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी की है , जिसमें कहा है कि भारत बंद के दौरान सुरक्षा की व्यवस्था कड़ी की जाए। राज्य सरकार ये सुनिश्चित करे कि उनके राज्य में शांति बनी रहे।

    9 दिसंबर को किसानों के साथ छठे दौर की वार्ता होगी

    बता दें कि केंद्र सरकार 9 दिसंबर को किसानों के साथ छठे दौर की वार्ता होगी। इससे पहले किसानों के साथ केंद्र सरकार की पांच दौरे की बातचीत हो चुकी है। जो बेनतीजा हुई है।किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार इस कानून को वापस ले लें। वहीं केंद्र सरकार किसानों के साथ बात कर इस मुद्दे को सुलझाना चाहती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+