'भारत बंद' से मचा बवाल, अमित शाह ने रद्द किया कर्नाटक दौरा

बांबे कर्नाटका के तहत 7 जिलों की 48 विधानसभा सीटें आती है. हावेरी, धारवाड़, बेलगाम, बीजापुर, हुबली, बागलकोट और गदग क्षेत्र शामिल हैं। ऐसा माना जाता है कि 2004 के बाद से इस क्षेत्र में कांग्रेस विरोधी रुझान बड़ा है।

नई दिल्ली। 2 अप्रैल को भारत बंद के मौके पर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। बिहार से लेकर झारखंड तक, मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान तक, पंजाब से लेकर यूपी तक हर जगह हिंसा और आगजनी देखने को मिल रही है। कर्नाटक में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच खबर है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का दो दिवसीय कर्नाटक दौरा टल गया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के तहत शाह सोमवार से ही दौरा शुरू हो रहा था।

भारत बंद से मचा बवाल, अमित शाह ने रद्द किया कर्नाटक दौरा

अमित शाह का दौरा अचानक टलने की वजह साफ नहीं हो पाई है। सूत्रों के मुताबिक अमित शाह को बैंक स्कैम पर राज्यसभा में बोलना है जिस वजह से उन्होंने अपना कर्नाटक दौरा टाल दिया है। हालांकि खबरें ये भी है कि भारत बंद की वजह से भी ये फैसला लिया गया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अमित शाह ये दौरा बेहद अहम था। शाह अपने बांबे कर्नाटक क्षेत्र के इस दौरे के तहत पहले बेलागवी पहुंचने वाले थे। शिवाजी की मूर्ति के माल्यार्पण के साथ अपने दौरे की शुरुआत करनी थी। शाह को अपने इस दौरे में बिल्लीतूर, नंदगढ़, बेलगावी शहर, बेलगावी ग्रामीण, चिकोडी, विजयपुरा, बागलकोट जाना था. इसके अलावा रानी चन्नम्मा के दर्शन का भी कार्यक्रम था।

बांबे कर्नाटका के तहत 7 जिलों की 48 विधानसभा सीटें आती है. हावेरी, धारवाड़, बेलगाम, बीजापुर, हुबली, बागलकोट और गदग क्षेत्र शामिल हैं। ऐसा माना जाता है कि 2004 के बाद से इस क्षेत्र में कांग्रेस विरोधी रुझान बड़ा है। कर्नाटक से बीजेपी के तीन दिग्गज नेता इसी क्षेत्र से आते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर हुबली से विधायक हैं। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रह्लाद जोशी धारवाड़ के रहने वाले हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री रमेश जिगजिगानी बीजापुर से ताल्लुक रखते हैं। आपको बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को मतदान होगा जबकि 15 मई को नतीजे आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+