कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में क्यों छोड़े गए काले गुब्बारे

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली कर रही है। कांग्रेस की अतंरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा तमाम वरिष्ठ नेता इस रैली में मौजूद हैं। इस रैली में शामिल होने बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता देश के कोने-कोने से आए हैं। इस रैली के दौरान प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना था। अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और हाल में लाए गए नागरिकता कानून को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। वहीं, इस रैली के दौरान ढेरों काले गुब्बारे छोड़े गए।

काले गुब्बारे छोड़कर सरकार की नीतियों के खिलाफ जताया विरोध

काले गुब्बारे छोड़कर सरकार की नीतियों के खिलाफ जताया विरोध

भारत बचाओ रैली में काले गुब्बारे छोड़कर मोदी सरकार की नीतियों का कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। इसपर पार्टी के प्रवक्ता राजीव त्यागी ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी ने 2 करोड़ रोजगार हर साल देने के लिए वादा किया था। किसानों की आमदनी दोगुनी करने का इस सरकार ने वादा किया था। ये काले गुब्बारे, लोगों की रातें काली करने वाली इस सरकार को जगाने के लिए हैं।'

लोगों को डराया जा रहा है- राहुल गांधी

वहीं, राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के लोगों को डराया जा रहा है, धमकाया जा रहा है। रेप इन इंडिया वाले बयान पर उन्होंने कहा कि वे माफी नहीं मांगेंगे, बल्कि माफी पीएम मोदी-अमित शाह को मांगनी है। गिरती जीडीपी, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर भी उन्होंने मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की। वहीं, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि देश की हालत गंभीर है, गरीबों का बुरा हाल है। किसान परेशान है, जबकि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।

प्रियंका गांधी ने 'मोदी है तो मुमकिन है' पर कसा तंज

प्रियंका गांधी ने 'मोदी है तो मुमकिन है' पर कसा तंज

इसके पहले, पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए उसे 'विभाजनकारी' नीति बताया है। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 6 महीने में भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है, हमें देश बचाने की जरूरत है। प्रियंका गांधी ने 'मोदी है तो मुमकिन है' पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हर बस स्टॉप, हर अखबार पर लिखा दिखाई देता है 'मोदी है तो मुमकिन है' लेकिन असलियत यह है कि 'मोदी है तो 100 रुपए किलो की प्याज है'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+