एक बार फिर पंजाब में आम आदमी पार्टी की कमान संभालेंगे भगवंत मान

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनावों से पहले भगवंत मान एक बार फिर पंजाब में आम आदमी पार्टी की कमान संभालने वाले हैं। चंडीगढ़ में 30 जनवरी को आयोजित किए जाने वाले ताजपोशी समारोह में भगवंत मान बाकायदा पंजाब में आम आदमी पार्टी के संयोजक का पद संभालेंगे। सूत्रों के अनुसार भगवंत मान ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ मीटिंग कर ड्रग्स मामलों में पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगने के कारणों पर बातचीत की है।

एक बार फिर पंजाब में आम आदमी पार्टी की कमान संभालेंगे भगवंत मान

केजरीवाल ने भगवंत मान को स्पष्ट किया है कि उस समय पंजाब के एक नेता के साथ इस बारे में बातचीत की गई थी। केजरीवाल के साथ बातचीत के बाद भगवंत मान ने अध्यक्ष पद ओहदा संभालने का मन बनाया है। पिछले साल भगवंत मान ने माफी मांगने के मुद्दे पर पार्टी के कन्वीनर के पद से इस्तीफा दे दिया था।

पार्टी ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था। पिछले हफ्ते पार्टी की कोर कमेटी ने प्रस्ताव पास करके भगवंत मान का इस्तीफा रद करने की मांग की थी। सूत्रों के अनुसार पार्टी हाईकमान महसूस करती है कि पार्टी के पास भगवंत मान ही एक ऐसा चेहरा हैं, जो बड़ी भीड़ इकट्ठा करने की क्षमता रखता है। इसलिए उन पर दोबारा दांव खेला जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+