Bhagwant Mann Wedding : नवरत्न बिरयानी से लेकर अंगूरी रसमलाई तक, जानिए भगवंत मान और गुरप्रीत की शादी का मेन्यू

नई दिल्ली, 07 जुलाई: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शादी कर रहे हैं। चंडीगढ़ में उनके आधिकारिक आवास में शादी का आयोजन हो रहा है। इस शादी में मेहमानों के लिए खाने-पीने के लिए बेहद खास इंतजाम किए गए हैं। शादी के मेन्यू की बात करें तो मेहमानों के लिए कढ़ाई पनीर, तंदूरी कुल्चे, दाल मखनी और नवरतन बिरयानी से लेकर डिजर्ट में अंगूरी रसमलाई और मूंग दाल हलवा तक रखा गया है। यही नहीं, छह तरीके का सलाद भी रखा गया है।

Recommended Video

    Bhagwant Mann Marriage: शादी के बंधन में बंधे पंजाब के सीएम Bhagwant Mann | वनइंडिया हिंदी |*News
    छह तरीके के सलाद में क्या-क्या?

    छह तरीके के सलाद में क्या-क्या?

    भगवंत मान की शादी के लिए छह अलग-अलग तरीके का सलाद मेन्यू में शामिल किया गया है। इसमें वाल्डोर्फ सलाद, अर्गुला सलाद, रोस्टेड वेजिटेबल सलाद, क्रिस्पी केल स्वीट पटेटो सलाद, असोर्टेट ग्रीन सलाद, सतरंगी वेजिटेबल सलाद है। इसके अलावा खास फॉक्स नट रायते का इंतजाम किया गया है।

    पंजाबी किचन का मेन्यू

    पंजाबी किचन का मेन्यू

    पंजाबी किचन से मेन्यू में पालक चांम्प, मौसमी सब्जियां, कढ़ाई पनीर, मशरूम सिरका प्याज, एप्रीकोट स्टफ्ड कोफ्ता, कलौंजी वाले आलू, वेजिटेबल जाफरानी, चना मसाला, तंदूरी कुल्चे, दाल मखनी शामिल किया गया है।

    बियानी, पुलाव और कॉन्टिनेंटल किचन

    बियानी, पुलाव और कॉन्टिनेंटल किचन

    बियानी, पुलाव और कॉन्टिनेंटल किचन में जीरा ऑनियन पुलाव, नवरत्न बिरयानी के साथ बुरानी रायता, पापड़, चटनी और कॉटेज चीज स्टीक और लसग्ना सिसिलियानो मेन्यू में शामिल है।

    अंगूरी रसमलाई से लेकर मूंग दाल हलवा

    अंगूरी रसमलाई से लेकर मूंग दाल हलवा

    कोई भी भोजन बिना मिठाइयों के पूरा नहीं होता है और भगवंत मान की शादी में मेहमानों के लिए फ्रेश फ्रूट ट्रिफ़ल, मूंग दाल हलवा, शाही टुकड़ा, अंगूरी रसमलाई और ड्राई फ्रूट रबड़ी जैसी कई तरह की मिठाइयां शामिल की गई हैं।

    डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी कर रहे हैं भगवंत मान

    डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी कर रहे हैं भगवंत मान

    बता दें, भगवंत मान आज चंडीगढ़ में अपने आवास पर एक निजी समारोह में डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी कर रहे हैं। मान का अपनी पहली पत्नी से करीब छह साल पहले तलाक हो गया था। शादी समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनका परिवार भी शामिल होगा। हालांकि, समारोह में किसी मंत्री या अन्य बड़े नेताओं को आमंत्रित नहीं किया गया है।

    कौन हैं गुरप्रीत कौर ?

    कौन हैं गुरप्रीत कौर ?

    हरियाणा की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर 32 की हैं। वह फिलहाल पंजाब के राजपुरा में रहती हैं। गुरप्रीत अपने परिवार में तीसरे नंबर की लड़की हैं, उनकी दो बड़ी बहनें और हैं। गुरप्रीत की दोनों बड़ी बहन विदेश में रहती हैं। पिता खेतीबाड़ी का काम देखते हैं। उन्होंने महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+