शहीद-ए-आजम भगत सिंह की बहन का निधन
पंजाब। शहीद क्रांतिकारी भगत की बहन प्रकाश का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। प्रकाश भगत सिंह के परिवार की एकमात्र जीवित सदस्य प्रकाश टोरंटो में रहती थी। प्रकाश के निधन से पंजाब के होशियारपुर में उनके परिवार में शोक की लहर है।

उनके दामाद हरभजन सिंह दत्त पंजाब के होशियारपुर के नजदीक रहते हैं। उन्होंने बताया कि प्रकाश का रविवार रात टोरंटो में निधन हो गया। हाल के वर्षो में प्रकाश ने अपने दामाद के भाई कुलजीत सिंह दत्त की फर्जी पुलिस मुठभेड़ में हत्या के मामले को उठाया था। घटना में शामिल पुलिस अधिकारियों को एक अदालत ने साल की शुरुआत में दोषी ठहराया था।
यह महज संयोग ही है कि 28 सितंबर को भगत सिंह की 107वीं जयंती के दिन ही प्रकाश का निधन हो गया। भगत सिंह को 23 मार्च, 1931 को लाहौर में फांसी दे दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications