भारत के टीएम कृष्णा व विल्सन को मिला रमन मैग्सेसे अवॉर्ड
नई दिल्ली। भारत के सामाजिक कार्यकर्ता बेजवड़ा विल्सन व संगीतकार टीएम कृष्णा को इस वर्ष रैमन मैग्सेसे अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। दोनों ही लोगों को 2016 के लिए इस अवार्ड के लिए चुना गया है। इन दो भारतीयों के अलावा कोंचिता कैर्पियो-मोरैल्स, डोंपेट डुआफा, वियंतीएन रेस्क्यू और जापान के ओवरसीज कोऑपरेशन के चार अन्य वालंटियर को इस अवार्ड के लिए चुना गया है।

बेजवाड़ा विल्सन का जन्म कर्नाटक के दलित परिवार में हुआ था, इन्हें मानवाधिकार के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है। जबकि टीएम कृष्णा को संस्कृति में सामाजिक एकजुटता के प्रयासों के लिए यह अवार्ड दिया गया है। टीएम कृष्णा का जन्म चेन्नई में हुआ था और वह कर्नाटक में संगीत के क्षेत्र में काफी जाना माना चेहरा हैं।












Click it and Unblock the Notifications