'बेहद 2' ऐक्‍टर श‍िव‍िन नारंग अस्‍पताल में भर्ती, कांच के टेबल पर गिरने से हुए घायल

मुंबई। टीवी अभिनेता शिविन नारंग अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें रविवार शाम अंधेरी हॉस्पिटल ले जाया गया था। बताया जा रहा है कि शिविन के बाएं हाथ में काफी ज्यादा चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाने की नौबत आ गई। शिविन अपने घर में ही थे और गलती से कांच की टेबल पर गिर गए। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शिविन गलती से अपने घर के कांच की टेबल पर गिए गए थे।

शिविन की हालत स्थिर है

शिविन की हालत स्थिर है

अभिनेता से जुड़े एक सूत्र ने कहा, 'जब शिविन टेबल पर गिरे तो कांच के टुकड़े हो गए थे और उन्हें काफी ज्यादा चोट लगी। इसके बाद उनके हाथ से काफी खून बहने लगा, फिर हमें उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा।' सूत्र ने बताया कि उन्हें (शिविन नारंग) अस्पताल से अभी छुट्टी नहीं मिली है, क्योंकि उन्हें चोट कितनी ज्यादा लगी है इसका पता चलना अभी बाकी है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है और कोविड-19 को लेकर सोशल डिस्टैंसिंग की वजह से उनके माता-पिता भी उन्हें देखने नहीं आ पा रहे हैं।

पांच महीने में पांचवां एक्सीडेंट है

पांच महीने में पांचवां एक्सीडेंट है

शिविन 'खतरों के खिलाड़ी 10' में भी नजर आए थे। पिछले पांच महीने में शिविन का यह पांचवां ऐक्सिडेंट है। 'बेहद 2' के सेट पर बाएं हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर के बाद 1 जनवरी को उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसल 'बेहद 2' के सेट पर एक सीन की शूटिंग के दौरान उनके हाथ में फ्रैक्चर आ गया था।

बेहद 2 के सेट पर गिर गए थे शिविन

बेहद 2 के सेट पर गिर गए थे शिविन

सीन के दौरान शिविन को भागते हुए दूसरी तरफ जाना था। तेजी से भागने की वजह से शिविन का बैलेंस बिगड़ गया और वो जोर से गिर गए और उनके हाथ में चोट लग गई थी। शिविन मलाड में रहते हैं और बिल्डिंग में कोविड-19 के पॉजिटिव मामले मिलने के बाद से उनका इलाका भी सील किया गया है।

2012 में किया था डेब्यू

2012 में किया था डेब्यू

शिविन नारंग ने साल 2012 में टीवी पर डेब्यू किया था। उन्होंने सुरवीर गुग्गल- टॉपर ऑफ द ईयर में युवराज सिंह का रोल किया था। इसके बाद उन्होंने एक वीर की अरदास.. वीरा में रणविजय संपूर्ण सिंह का किरदार निभाया। इसी रोल से उन्हें पहचान मिली थी। उन्होंने इंटरनेट वाला लव में भी काम किया है। 'बेहद 2' में रूद्र रॉय की भूमिका निभाने के साथ उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 10 में भी हिस्सा लिया है।

मुंबई में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

मुंबई में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

मुंबई की बात करें तो यहां 17 मई तक सीआरपीसी की धारा 144 लागू रहेगी। मुंबई पुलिस के अनुसार, शहर में सभी गैर-जरूरी सेवाओं के लिए एक या एक से अधिक व्यक्तियों की आवाजाही (मेडिकल कारणों को छोड़कर) रात 8 से सुबह 7 बजे के बीच प्रतिबंधित रहेगी। मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के अत्यधिक मामलों की वजह से पूरे शहर को रेड जोन घोषित किया गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में अब तक कोविड-19 के 8,800 मामले दर्ज किए गए हैं और यहां संक्रमण के कारण 343 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा मुंबई में वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 1230 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+