नोटबंदी के आखिरी 10 दिनों में जमा कराए गए पुराने नोटों पर छानबीन करेगी सरकार

क्या आपने नोटबंदी के आकिरी 10 दिनों में बैंक में नकदी जमा करवाए थे। अगर हां तो सरकार उन खातों की जांच कर रही है।

नई दिल्ली। 8 नवंबर को सरकार ने नोटबंदी का फैसला किया। सरकार के फैसले के बाद देशभर में 500 और 1000 के नोट अवैध घोषित कर दिए गए। लोगों को 30 दिसंबर तक का वक्त दिया गया पुराने नोटों को बदलने के लिए। लोगों ने बैंकों, डाकघरों और आरबीआई के सेंटर्स में जानकर अपने पुरने नोट वापस किए। अब सरकार ने कहा है कि जिन लोगों ने नोट जमा कराने की समयसीमा के आखिरी 10 दिनों में नोट जमा कराए हैं उनके खातों की जांच की जाएगी।

Govt analyses cash deposits, loan repayments in last 10 days of demonetisation

जानकारी के मुताबिक सरकार ने संदिग्ध ले-देन के लिए जांच का दायरा बढ़ा दिया है। इसी के तहत अब बड़े रकम जो नोटबंदी में नोट जमा कराने की समयसीमा के आखिरी 10 दिनों में बैंकों, डाकघरों या फिर आरबीआई की शाखाओं में जमा कराए गए उनकी जांच की जाएगी। इतना ही नहीं सरकार बैंक खातों के अलावा ई-वॉलेट में भी ट्रांसफर किए गए रकम की जांच करेगी।

इतना ही नहीं सरकार उन खातों की भी जांच कर रही है जो 8 नवंबर के बाद खोले गए हैं। सरकार उन खातों की भी जांच कर रही है जिसमें बिना पैन कार्ड के बड़ी रकम जमा करवाई गई है। आयकर विभाग उन खातों की भी जांच कर रही है, जिसमें पैन कार्ड की जानकारी के साथ 50,000 रु. की रकम जमा कराई गई है। आयकर विभाग ने जांच के दायरे में वो सबी लोग आ रहे हैं, जिन्होंने नकदी जमा कराने के आखिरी दिनों में या तो बड़ी रकम बैंक में जमा कराया, या फिर ई वॉलेट में ट्रांसफर किया है, या फिर एडवांस बुकिंग की। आयकर विभाग के साथ-साथ ईडी उन खातों पर बी नजरें बनाए हुए हैं, जिन्हों नोटबंदी के बद खोलकर दूसरे अकाउंट में रकम ट्रांसफर की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+