देश का आकार नहीं, देशवासियों का संकल्प, देश को आगे ले जाता है: PM मोदी

अहमदाबाद। जापानी प्रधानमंत्री और चीन के राष्ट्रपति को अब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अहमदाबाद पहुंचे। यहां पर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 8 किमी का मेगा रोड शो किया।

modi
  • आई-क्रिएट सेंटर के लोकार्पण के मौके पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, मैं नेतन्याहू का आभारी हूं कि उन्होंने भारत आने का निमंत्रण स्वीकार किया। वह परिवार के साथ भारत आए। आज जब हम iCreate का लोकार्पण कर रहे हैं, तो मैं स्वर्गीय प्रफेसर एन.वी. वसानी को याद करना चाहूंगा। मुझे अच्छी तरह से याद है कि जब iCreate की कल्पना की गई, तो इसको मूर्त रूप देने की जिम्मेदारी प्रोफेसर वसानी के पास आई। आज से लगभग 50 -60 साल पहले, अहमदाबाद शहर के उद्योगपतियों के प्रयासों से एक फार्मेसी कॉलेज की शुरुआत हुई थी। उस कॉलेज ने अहमदाबाद और पूरे गुजरात में फार्मेसी के क्षेत्र में एक मजबूत इकोसिस्टम खड़ा कर दिया।इजरायल के लोगों ने पूरी दुनिया में साबित किया है कि देश का आकार नहीं, देशवासियों का संकल्प, देश को आगे ले जाता है।
modi
  • इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि, पीएम मोदी और मैं, दोनों ही काफी युवा और आशावादी हैं। हम अपनी सोच को लेकर युवा और भविष्य को लेकर आशावादी हैं।
  • पीएम मोदी और इजरायली पीएम नेतन्याहू ने देव धोलेरा गांव के आई-क्रिएट सेंटर का उद्घाटन किया।
  • देव धोलेरा गांव के आई-क्रिएट सेंटर में मौजूद पीएम नरेंद्र मोदी, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू।
pm
  • जरात: देव धोलेरा गांव में आईक्रिएट सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम मोदी और अपनी पत्नी सारा के साथ हिस्सा लेंगे इजरायली पीएम नेतन्याहू।
  • साबरमती आश्रम से पीएम मोदी और अपनी पत्नी सारा के साथ एयरपोर्ट के लिए निकले इजरायली पीएम नेतन्याहू
  • पीएम मोदी के साथ इजरायली पीएम नेतन्याहू ने उड़ाई पतंग
modi
  • साबरमती आश्रम में बापू की मूर्ति पर इजरायली पीएम नेतन्याहू ने चढ़ाए फूल।
  • साबरमती आश्रम में इजरायली पीएम नेतन्याहू ने चलाया चरखा। इसके बाद पीएम मोदी नेतन्याहू को आश्रम के अंदर लेकर गए। जहां पर उन्हें बापू के जीवल से जुड़ी चीजों से रूबरू करवाया।
  • साबरमती आश्रम पहुंचे इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और पीएम मोदी, CM विजय रुपाणी ने किया स्वागत।
road
  • अहमदाबाद एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम तक आठ किलोमीटर लंबे रोड शो पर निकले पीएम मोदी और नेतन्याहू
  • अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने किया इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू का स्वागत।
modi
  • पीएम मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का भव्य स्वागत किया।
  • पीएम नरेंद्र मोदी सुबह ही अहमदाबाद पहुंच गए थे।

यह रोड शो की दूरी लगभग 8 किमी लंबा था। पूरे रास्ते में सड़क किनारे लगभग 50 मंच तैयार किये गए थे। इन मंचों से विभिन्न राज्यों और जातीय समूहों की मंडलियों ने मेहमानों का स्वागत करने के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने बीस मिनटआश्रम में बिताए और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद अहमदाबाद के देव धोलेरा गांव में दोनों देशों के प्रधानमंत्री आईक्रिएट सेंटर का उद्घाटन करेंगे। वे एक स्टार्टअप प्रदर्शनी में भी जाएंगे और इनोवेटर्स से बात करेंगे। दोनों पीएम आईक्रिएट सेंटर पर 1500 से ज्यादा गुजराती बिजनेसमैन के साथ लंच करेंगे। इन बिजनेसमैन में गौतम अदानी, झायडस के पकंज पटेल, टोरेंट के सुधीर महेता, अरविंद के संजय लाल समेत कई बड़ें उद्योगपति शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+