Bengaluru News: बेंगलुरु में लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव को कूड़े के ट्रक में फेंका, पुलिस ने यूं दबोचा
Bengaluru News: बेंगलुरु के हुलिमावु इलाके में एक शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी। फिर पुलिस से बचने के लिए शव को कूड़े के ट्रक में डाल कर फेंक दिया। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में उसकी करतूत कैद हो गई। पुलिस ने इस मामले में महिला के लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 33 साल मोहम्मद शमशुद्दीन के रूप में हुई है। मृतक महिला की पहचान 40 साल की आशा के तौर पर हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मूल रूप से असम का रहने वाला है। मृतक महिला एक अर्बन कंपनी से जुड़ी हुई थी और उसमें हाउसकीपिंग का काम करती थे। पुलिस की जांच में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आशा विधवा थी जबकि शमशुद्दीन पहले से शादीशुदा है। उसकी पत्नी और दो बच्चे असम में रहते हैं। आरोपी ने बताया कि दोनों पिछले डेढ़ साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे, लेकिन पति-पत्नी कहकर कमरा किराए पर लिया था।

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु भगदड़ पर भाजपा ने मांगा इस्तीफा, सीएम सिद्धारमैया बोले- घटना पर गिद्धों की तरह झपटना भाजपा के DNA में
Bengaluru News: गला दबाकर हत्या की फिर लाश को फेंक दिया
पुलिस की जांच में पता चला है कि आशा और और शमशुद्दीन के बीच किसी बात को लेकर काफी बहस हुई थी। बाद में झगड़ा बढ़ने पर आरोपी ने आशा का गला दबाया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद उसने शव को छुपाने की पूरी कोशिश की थी। हत्या के बाद आरोपी ने पार्टनर के शव को बोरे में डाल दिया और बाइक पर डालकर उसे एक कचरे के ट्रक में फेंककर फरार हो गया।
हालांकि, इलाके के सीसीटीवी कैमरे में उसकी सारी हरकत कैद हो गई और पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। बेंगलुरु दक्षिण के डीसीपी लोकेश बी. जगलासर ने बताया, 'अब तक की जांच से लग रहा है कि झगड़े के दौरान आरोपी हिंसक हुआ और उसने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। हमने शव बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है और नियमों के मुताबिक पूरी जांच होगी।'
यह भी पढ़ें: MP News: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यात्रियों संग अंताक्षरी खेल जीता दिल, ग्वालियर-बेंगलुरु एक्सप्रेस का शुभारंभ












Click it and Unblock the Notifications