बेंगलुरु भगदड़ पर भाजपा ने मांगा इस्तीफा, सीएम सिद्धारमैया बोले- घटना पर गिद्धों की तरह झपटना भाजपा के DNA में
Bengaluru stadium stampede: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आईपीएल 2025 में जीत के जश्न में हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 4 जून को हुई इस दुर्घटना को लेकर कर्नाटक सरकार को लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा सड़कों पर उतर आई है और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की डिमांड कर रही है।
भाजपा के निशाने पर आए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अब इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पलटवार किया है। सिद्धारमैया ने मंगलवार को कहा, "त्रासदियों का राजनीतिकरण करना भाजपा के लिए कोई नई बात नहीं है। मृत्यु, दुर्घटना या हिंसा की हर घटना पर गिद्धों की तरह झपटना उनके डीएनए में समाया हुआ।"

सिद्धारमैया ने कहा, "हमारी सरकार कर्नाटक के 7 करोड़ लोगों के प्रति जवाबदेह है इसलिए भगदड़ मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ प्रारंभिक कार्रवाई की गई है। सेवानिवृत न्यायधीश के नेतृत्व में व्यापक निष्पक्ष जांच की जा रही है। मैं राज्य के भाजपा नेताओं से आग्रह करता हूं कि वे अपनी सड़क पर नाटकबाजी छोड़कर अपनी अंतरात्मा की आवाज पर काम करें।"
सिद्धारमैया ने कहा, ऐसी निर्णायक कार्रवाई के बावजूद भाजपा नेता विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। जिससे स्पष्ठ है कि उनके इरादे लोगों के प्रति वास्तविक चिंता से प्रेरित होने के बजाय राजनीति है।
घटना पर गिद्धों की तरह झपटना भाजपा के DNA में
सीएम सिद्धारमैया ने कहा, "त्रासदियों का राजनीतिकरण करना भाजपा के लिए कोई नई बात नहीं है। मृत्यु दुर्घटना या हिंसा की हर घटना पर गिद्धों की तरह झपटना उनके डीएनए में समया हुआ है। यहां तक कि अगर उनके आंगन में एक हाथ मर जाता है तो भी उन्हें अपने पड़ोसी की थाली में मक्खी पर ध्यान देने की आदत है।"
सीएम बोले- भाजपा के पाखंड को हह उजागर करेंगे
सीएम सिद्धारमैया बोले, "अब कर्नाटक के लोग भाजपा के व्यवहार के इस पैटर्न को समझ चुके हैं। हम हर त्रासदी से प्रभावित परिवारों के दुख और पीड़ा के साथ सहानुभूति रखते हैं। यही कारण है कि हम राजनीतिक लाभ के लिए ऐसी घटनाओं का फायदा नहीं उठाते हैं। हालांकि, इन घटनाओं को उछालकर जनता को भड़काने के भाजपा नेताओं के बार-बार प्रयासों को देखते हुए, हम उनके शासन के दौरान हुई कुछ घटनाओं को लोगों के ध्यान में लाकर उनके पाखंड को उजागर करने के लिए बाध्य महसूस हैं।"












Click it and Unblock the Notifications