Bengaluru weather: बेंगलुरू का गिरा तापमान, क्‍या बढ़ेगी ठंड और होगी बारिश? IMD का जानें अलर्ट

Bengaluru Weather: रविवार को बेंगलुरु में कड़ाके की ठंड महसूस की गई। पूरे दिन रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही और अधिकतम तापमान 20.2°C तक गिर गया, जिससे यह इस साल का सबसे ठंडा दिन बन गया। घने बादलों के कारण शहर में नमी और ठंडी हवाओं का माहौल बना रहा।

बेंगलुरु में सोमवार को शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि तापमान 19°C से 26°C के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान 78% के आसपास उच्च आर्द्रता और 18 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Bengaluru Weather

बेंगलुरू में कब तक रहेगा ऐसा मौसम?

ब‍ता दें चक्रवात के चलते बंगलुरू में कड़ाके की सर्दी का प्रकोप अब बेंगलुरु में भी महसूस होने लगा है। शहर के मौसम में आए अचानक बदलाव ने सोशल मीडिया पर लोगअपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं। लोग बेंगलुरु की मौजूदा ठंड की तुलना उत्तरी भारत की भीषण सर्दियों से कर रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग (IMD) के पुर्वानुमान के अनुसार चक्रवात के कारण मंगलवार तक बेंगलुरू में ऐसी ही मौसम रहेगा।

बेंगलुरू की एयर क्‍वालिटी कैसी है?

शहर की वायु गुणवत्ता "अच्छी" श्रेणी में बनी हुई है, जिसमें वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 30 से 90 के बीच दर्ज किया गया है। मंगलवार से मौसम में सुधार आने की उम्मीद है, जिसमें आसमान साफ रहेगा और दोपहरें थोड़ी गर्म होंगी।

कर्नाटक में कैसा रहेगा मौसम?

वहीं बेंगलुरू के साथ उत्तरी कर्नाटक में भी ठंड बढ़ गई है। विजयपुरा और धारवाड़ में न्यूनतम तापमान 12.5°C दर्ज किया गया, जो राज्य के सबसे ठंडे स्थान रहे। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन सभी जिलों में 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे ठंडक बनी रहेगी।

राज्य के तटीय क्षेत्रों में शुष्क मौसम रहने का अनुमान है, और किसी भी महत्वपूर्ण बारिश की उम्मीद नहीं है। इसके विपरीत, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ मध्यम हवाएं चल सकती हैं। वहीं, आंतरिक क्षेत्र के कई अन्य जिले शुष्क और हवादार रहेंगे, जहाँ 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएँ चलने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+