Bengaluru Weather: सता रही चिलचिलाती गर्मी, 8 साल में दूसरा सबसे गर्म दिन, जानें कब सुधरेंगे हालात?
Bengaluru Weather: बेंगलुरु के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इसके पीछे तापमान का लगातार ऊपर चढ़ना है। शनिवार को टेक राजधानी कहे जाने वाले बेंगलुरू में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह इस साल का सबसे अधिक और पिछले 8 सालों में पारा का दूसरा सबसे अधिक आंकड़ा है।
डेक्कन हेराल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल 2016 में बेंगलुरु का तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिसे शहर में अब तक दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान कहा जाता है। शनिवार का तापमान दूसरे स्थान पर रहा और कुछ दिनों तक गर्मी जारी रहने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिकों ने कथित तौर पर बेंगलुरु में उच्च तापमान को अल नीनो प्रभाव और ग्लोबल वार्मिंग से जोड़ा है। गार्डन सिटी में बारिश की कमी भी शहर के निवासियों के लिए एक बड़ी जलवायु समस्या बनती जा रही है।
सबसे गर्म महीने रहा 'मार्च'
30 मार्च को बेंगलुरु में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो पिछले पांच साल के दौरान मार्च में दर्ज किया गया, सबसे अधिक तापमान था। मार्च 2017 में बेंगलुरु में 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो उस महीने का सबसे अधिक तापमान था। इससे पहले, मार्च 1997 में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कर्नाटक के कुछ हिस्सों में पहले से ही 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, और आईएमडी ने कुछ क्षेत्रों में संभावित गर्मी की लहरों की चेतावनी दी है।
30 अप्रैल के बाद सुधर सकते हैं हालात?
इस बीच, आईएमडी ने 30 अप्रैल से 3 मई के बीच बेंगलुरु शहरी, विजयपुरा, हसन, चित्रदुर्ग, रायचूर, बेलगावी, बल्लारी, दावणगेरे, शिवमोग्गा, तुमकुर, बीदर, कलबुर्गी, यादगीर, चिक्कमगलुरु, चामराजनगर, रामानगर और मांड्या जिलों में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है।
शनिवार को 2 मई की सुबह तक बागलकोट, बीदर, गडग, हावेरी, कलबुर्गी, कोप्पल, रायचूर, विजयपुरा, यादगीर, बल्लारी, चिक्का बल्लापुरा, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, कोलार, मांड्या, मैसूरु, तुमकुर और विजयनगर जिलों में कथित तौर पर येलो बारिश की जारी की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications