Bengaluru Weather: बेंगलुरु समेत कर्नाटक में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का IMD अलर्ट

Bengaluru Weather: कर्नाटक में मानसून की रफ्तार तेज होने के साथ ही राजधानी बेंगलुरु समेत राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बेंगलुरु में इस पूरे हफ्ते, यानी रविवार 28 जून 2026 तक लगातार मौसम खराब रहने और बारिश होने की संभावना जताई है।

IMD के अनुसार के अनुसार, अरब सागर के ऊपर बन रही अनुकूल परिस्थितियों के चलते दक्षिण-पश्चिम मानसून अब एक बार फिर अपनी ताकत दिखा रहा है। जिसके प्रभाव से बेंगलुरू समेत कर्नाटक के अन्‍य जिलों में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश होगी।

Bengaluru Weather

तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि पिछले कुछ दिनों से शांत पड़ा मानसून अब एक मजबूत सक्रिय चरण में प्रवेश करने जा रहा है। अरब सागर से चलने वाली तेज हवाएं अपने साथ भारी नमी लेकर आ रही हैं, जिससे कर्नाटक के भीतरी इलाकों में बारिश की स्‍पीड बढ़ेगी। इस बदलाव से न केवल लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि वातावरण भी ठंडा और सुखद होने की उम्मीद है।

बेंगलुरू में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के साप्ताहिक बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार 23 जून को राजधानी बेंगलुरु में दिन भर उमस का स्तर काफी ऊंचा रहेगा और बारिश की भी भारी संभावना है। इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। हवा में नमी का प्रतिशत 50 से 80 के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे दिन में उमस महसूस हो सकती है।

बेंगलुरु के अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

बुधवार 24 जून और गुरुवार 25 जून को बेंगलुरु के आसमान में ज्यादातर समय घने बादलों का डेरा रहेगा। इसके साथ ही शहर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन दोनों दिनों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा, जिससे रात में मौसम हल्का ठंडा होने की उम्मीद है।

26 जून को भी बेंगलुरु में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान हवा में ह्यूमिडिटी का स्तर 50 प्रतिशत से 80 प्रतिशत के बीच बना रहेगा, जिससे हल्की उमस बनी रहेगी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है।

वीकेंड आते-आते यानी शनिवार 27 जून और रविवार 28 जून को बेंगलुरु के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन दिनों में अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, आर्द्रता का स्तर पुराना ही रहेगा और हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद है।

कर्नाटक के अन्य हिस्सों मानसून पकड़ेगा रफ्तार

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर रिकवरी फेज से आगे बढ़कर अब ज्यादा एक्टिव मुख्य धारा में आ रहा है। अनुकूल हवाओं के प्रभाव से कर्नाटक के लगभग सभी जिलों में बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे बढ़ने वाली है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का यह दौर 27 और 28 जून तक बने रहने की संभावना है।

कर्नाटक के इन जिलों में होगी छिटपुट बारिश

इस सक्रिय मानसून का शुरुआती असर राज्य के तटीय क्षेत्रों पर देखने को मिलेगा। दक्षिण कन्नड़, उडुपी और आसपास के इलाकों में घने बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं के साथ छिटपुट बारिश का दौर शुरू हो गया है। उत्तर कन्नड़ में शुरुआत में धूप और बादलों का खेल चलेगा, लेकिन हफ्ते के अंत तक वहां भी व्यवस्थित तरीके से तेज बारिश शुरू हो जाएगी।

कोस्‍टल कर्नाटक के जिलों में होगी तेज बारिश

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 24 जून से पूरे तटीय बेल्ट में बारिश का दायरा काफी बढ़ जाएगा। अनुमान है कि 26 जून के बाद इस पूरे क्षेत्र में तीन-चौथाई से अधिक हिस्से में तेज बौछारें पड़ेंगी। इसी को ध्यान में रखते हुए 21 जून से 27 जून के बीच तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर 64.5 मिमी से 115.5 मिमी के बीच भारी बारिश का विशेष अलर्ट जारी किया गया है। Mumbai Weather: मुंबई में 40km की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं, होगी तेज बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+