Bengaluru weather: बेंगलुरू में गिरा तापमान, बादल और कोहरे के बाद क्या और बढ़ेगी ठंड? IMD ने जारी किया अलर्ट
Bengaluru weather: बेंगलुरू में बीते एक सप्ताह से ठंड बढ़ गई है। गुलाबी ठंड के लिए मशहूर बेंगलुरू में हाल ही में आए चक्रवात के कारण अचानक तापमान में भारी गिरावट आई जिसकी वजह से अचानक ठिठुरन बढ़ गई और लोगों को घरों तक में स्वेटर पहनने पड़े। हालांकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अभी फिलहाल बेंगलुरू के लोगों को ठंड से छुटकारा नहीं मिलने वाला है।
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, बेंगलुरु में 6 दिसंबर, 2025,शनिवार को सर्द मौसम रहेगा। शहर में पूरे दिन बादल छाए रहने की भी उम्मीद है, जिससे तापमान में कमी बनी रहेगी और ठंडक का अहसास बढ़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार 6 दिसंबर, 2025, शनिवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इस दिन भी राज्य के कुछेक स्थानों पर ठंड और कोहरे का प्रभाव बना रहेगा।
कर्नाटक में रहेगा कैसा मौसम क्या खिलेगी धूप या होगी बारिश?
कर्नाटक में आगामी दो सप्ताह तक ठंड का मौसम बने रहने का अनुमान है, जिसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने बताया है कि इस अवधि में राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे प्रदेश का अधिकांश हिस्सा सूखा रहेगा।
तापमान में आएगी गिरावट
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभावित है। वहीं, अधिकतम तापमान भी 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे दिन और रात दोनों समय मौसम में ठंडक महसूस होगी।
छाया रहेगा कोहरा
राज्य के उत्तरी आंतरिक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक क्षेत्रों में भी शुष्क और ठंडे मौसम की स्थिति बनी रहेगी। तटीय कर्नाटक के कई हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है, लेकिन इसके बावजूद यहां भी बारिश की उम्मीद कम है।
छाया रहेगा कोहरा
तटीय इलाकों के अलावा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और बेंगलुरु में भी सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के मुताबिक, कलबुर्गी में सर्वाधिक 35.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इसके विपरीत, चामराजनगर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।












Click it and Unblock the Notifications