Bengaluru weather: बेंगलुरू में अचानक क्‍यों बढ़ गई ठंड? क्‍या होगी भारी बारिश? IMD ने जारी किया अलर्ट

Bengaluru weather: चक्रवात के प्रभाव से कर्नाटक में मौसम ने अचानक ठंड बढ़ गई है। हमेशा अपने खुशनुमा मौसम के लिए मशहूर राजधानी बेंगलुरू में अचानक ठंड इतनी बढ़ गई है कि लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। अचानक बढ़ी ठंड को लेकर सोशल मीडिया पर मज़ेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे और कई यूज़र्स उत्तर भारत की कड़ाके की ठंड से बेंगलुरु की तुलना कर रहे हैं और कह रहे "बेंगलुरु सचमुच नार्थ वाली सर्दियों जैसा एहसास दे रहा है।"

शनिवार को रात में तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वीकेंड में बेंगलुरुवासियों के लिए ठंड बहुत बढ़ गई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार बेंगलुरु के अलावा कनार्टक के कई शहरों में घना कोहरा और ठंड बढ़ गई है। वहीं बेंगलुरू में रविवार साल का सबसे ठंडा दिन रहा।

Bengaluru weather

मौसम विभाग के अनुसार डिटवा चक्रवात के श्रीलंका को पार कर तमिलाडु के के करीब आने के कारण, अगले मंगलवार तक बेंगलुरू का मौसम इसी तरह का मौसम रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बेंगलुरू में सर्द हवाओं के साथ हल्‍की बारिश होने की भी संभावना है।

खराब मौसम के कारण रद्द की गई कई उड़ानें

27 नवंबर को घने कोहरे के कारण बेंगलुरु में कई उड़ानें प्रभावित हुईं। एएनआई ने ट्वीट कर बताया, "सुबह 5:30 बजे से केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण लगभग 41 उड़ानें लेट हो गईं।" इसके अतिरिक्त, गुरुवार सुबह शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई, हालांकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कोई गंभीर चेतावनी जारी नहीं की थी।

क्‍या बेंगलुरू में होगी तेज बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, 1 और 2 दिसंबर को शहर के कुछ हिस्सों में "आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहने" की संभावना है, खासकर सुबह के समय। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह बेंगलुरु में आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की भी संभावना है।

कर्नाटक में न्‍यूतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है

दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के अधिकांश जिलों में सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा। अगले तीन दिनों तक यही मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जबकि दक्षिणी आंतरिक जिलों में यह 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+