Bengaluru Weather: बेंगलुरू में शीतलहर से बढ़ी ठंड, 14 °C डिग्री पहुंचा तापमान, कब तक पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

Bengaluru Weather: बेंगलुरु में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे सुबह के समय तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। बेंगलुरु दशकों की रिकॉर्ड तोड़ ठंड की चपेट में है, जहाँ पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान नौ साल के निचले स्तर 12 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। दिसंबर की इस कंपाने वाली ठंड ने शहरवासियों को परेशान कर दिया है, लेकिन अभी कुछ दिनों तक इस ठंड से छुटकारा नहीं मिलने वाला है।

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार बेंगलुरु में 2016 के बाद यह पहली बार है जब न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक गिरा; 11 दिसंबर 2016 को भी इतना ही था। वहीं 12 दिसंबर को, बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (KIAL) पर 12.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जो 2016 के बाद दिसंबर का सबसे कम तापमान है। 14 दिसंबर को तड़के शहर का न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Bengaluru Weather

बेंगलुरू में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के अनुसार 14 दिसंबर को बेंगलुरु में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

बेंगलुरू में क्‍या बढ़ेगी ठंड?

सुबह के शुरुआती घंटों में शहर के कुछ हिस्सों में कोहरा या धुंध छाने की संभावना है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। निवासियों को सुबह और शाम के समय हल्के जैकेट या स्वेटर पहनने की सलाह दी गई है, जबकि दिन में मौसम सुखद रहने से हल्के कपड़े पहने जा सकते हैं। इस सप्ताह के अंत में हवा की गति लगभग 16 किमी/घंटा और आर्द्रता 72 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

बेंगलुरू में कब तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड?

बेंगलुरु केंद्र का पूर्वानुमान है कि 19 दिसंबर तक शहर में तेज ठंड जारी रहेगी, हालांकि फिलहाल कोई शीत लहर चेतावनी जारी नहीं की गई है। रातें सर्द होंगी और सुबह घना कोहरा व नम हवाएँ चलेंगी। अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान और गिरने के आसार हैं, जबकि दिन में 28 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान के साथ मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा।

कर्नाटक में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह और शाम के समय ठंडक बनी रहेगी। विभाग के अनुसार, गदग, बीदर, कलबुर्गी, विजयपुर, बागलकोट, रायचूर, यादगीर और बेलगावी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है।

शहरों का मौसम पूर्वानुमान

मंगलुरु 31-23, शिवमोग्गा 29-17, बेलगावी 28-16, मैसूरु 28-16, मांड्या 29-16, रामनगर 29-16, हासन 27-17, चामराजनगर 28-16, चिक्कबल्लापुर 26-14, कोलार 26-15, तुमकुरु 27-15, उडुपी 32-22, कारवार 31-24, चिक्कमगलुरु 25-14, दावणगेरे 30-17, हुबली 29-16, चित्रदुर्ग 28-16, हावेरी 30-17, बल्लारी 28-16, गदग 28-16, कोप्पल 28-16, रायचूर 29-16, यादगीर 29-15, विजयपुरा 28-15, बीदर 27-14, कलबुर्गी 29-15 और बागलकोट 28-15।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+