Bengaluru Water Cut: बेंगलुरु में जल संकट! 5 और 6 फरवरी को 24 घंटे ठप रहेगी वॉटर स्पलाई, चेक करें अपना एरिया
Bengaluru Water Cut: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के लाखों निवासियों को 5 और 6 फरवरी को पानी की गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बेंगलुरु जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड (BWSSB) ने घोषणा की है कि आपातकालीन पाइपलाइन मरम्मत कार्य के चलते शहर के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में कावेरी जलापूर्ति 24 घंटे के लिए पूरी तरह बंद रहेगी।
BWSSB के मुताबिक, यह जलापूर्ति बंद गुरुवार 5 फरवरी सुबह 6 बजे से शुरू होकर शुक्रवार 6 फरवरी सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी।

इस दौरान कावेरी जल आपूर्ति योजना के चरण-1 और चरण-2 के पंपिंग स्टेशन बंद रहेंगे, जिससे प्रभावित इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप रहेगी।
Bangalore Water Supply Reason: क्यों बंद की जा रही है जलापूर्ति?
BWSSB के चेयरमैन डॉ. वी. राम प्रसाथ मनोहर ने बताया कि यह शटडाउन आपातकालीन रखरखाव कार्य के कारण किया जा रहा है। सरक्की (Sarakki) इलाके में वर्षों पुराने 1200 मिमी व्यास वाले कास्ट आयरन पाइपलाइन को हटाकर उसकी जगह नई और मजबूत माइल्ड स्टील (MS) पाइपलाइन बिछाई जा रही है।
इस परियोजना के तहत 1200 मिमी, 900 मिमी,और 700 मिमी व्यास की नई पाइपलाइनों को स्थापित किया जाएगा। इस कार्य को सुरक्षित और प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए कावेरी जल आपूर्ति योजना के प्रमुख पंपिंग स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद करना जरूरी बताया गया है।
BWSSB की नागरिकों से अपील
BWSSB ने नागरिकों से पहले ही एहतियाती कदम उठाने की अपील की है। निवासियों से अनुरोध है कि वे पहले से पर्याप्त पानी संग्रह कर लें और 24 घंटे की इस अवधि में पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करें। नागरिकों के सहयोग से जलापूर्ति को समय पर बहाल किया जा सकेगा। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पानी की आपूर्ति धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगी।
कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित?
BWSSB द्वारा जारी सूची के अनुसार, बेंगलुरु के कई प्रमुख रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।
प्रमुख प्रभावित इलाके:
- मगड़ी रोड
- पद्मनाभा नगर
- कुमारस्वामी लेआउट (पहला और दूसरा चरण)
- बनशंकरी 5वां चरण
- जेपी नगर (पहला, दूसरा और तीसरा चरण)
- जयनगर (4th से 9th ब्लॉक और T ब्लॉक)
- कोरमंगला (2nd, 4th, 5th, 6th, 7th और 8th ब्लॉक)
- मडिवाला
- शांतिनगर
- अडुगोडी
- होसकेरेहल्लि
- विल्सन गार्डन
- चामराजपेट
- श्रीनगर
- कनकपुरा रोड
- उत्तरहल्ली
- एमजी रोड और आसपास के इलाके
- अस्पताल और मेडिकल संस्थान भी होंगे प्रभावित
जल संकट का असर कई प्रमुख अस्पतालों के आसपास भी देखने को मिलेगा। इनमें सेंट जॉन्स हॉस्पिटल, निमहंस (NIMHANS), कमांड हॉस्पिटल जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों और अस्पताल प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
अन्य प्रभावित कॉलोनियां और लेआउट
इसके अलावा पानी की सप्लाई इन इलाकों में भी बंद रहेगी: कडिरेनहल्ली, मीनाज नगर, गंगाधरा नगर, प्रगथिपुरा, आर.के. लेआउट, चिक्कलसंद्रा, हनुमगिरी नगर, मुनेश्वर नगर, बेंद्रे नगर, चंद्रा नगर, मारुति लेआउट, विट्टल नगर, ISRO लेआउट, टीचर्स कॉलोनी, येलाचनहल्ली, इलियास नगर, पूर्ण प्रज्ञा लेआउट, KSRTC लेआउट, AGS लेआउट, सरवभौमनगर, सुभ्रमण्यपुरा, सुध्दुगुंटे पाल्या, रिचमंड टाउन, अशोक नगर, ऑस्टिन टाउन, विवेक नगर, इजिपुरा, डोमलूर, कोडिहल्ली, जोगुपाल्या, तिलक नगर, लक्कासंद्रा, मावली, शंकरापुरम, केंपेगौड़ा नगर, सुधामनगर, येदियूर, मरेनहल्ली, बायरसंद्रा, LIC कॉलोनी, सिद्धापुर और आसपास के क्षेत्र।
नागरिकों के लिए जरूरी सलाह
4-5 फरवरी को ही पर्याप्त पानी स्टोर कर लें
पीने के पानी को प्राथमिकता दें
अनावश्यक उपयोग से बचें
अपार्टमेंट्स और अस्पताल वैकल्पिक जल स्रोतों की व्यवस्था रखें
BWSSB ने स्पष्ट किया है कि रखरखाव कार्य पूरा होते ही जलापूर्ति को चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications