बेंगलुरु जल संकट: लोगों को नहीं मिल रहा पानी, कार धुलाई समेत इन कामों के लिए पानी के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध
Bengaluru Water Crisis: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गर्मी आने से पहले भारी जल संकट उत्पन्न हो गया है। इस बीच कर्नाटक सरकार ने बड़ा फैसला किया है। बेंगलुरु में जल संकट के बीच कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को कारों की धुलाई, बागवानी, निर्माण और रखरखाव सहित विभिन्न उद्देश्यों के लिए पीने के पानी के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।
कर्नाटक जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (KWSSB) ने इस आदेश के उल्लंघन के लिए 5 हजार जुर्माना लगाने का फैसला किया है। गर्मी पूरी तरह शुरू होने से पहले ही जल संकट से जूझ रहा है। पिछले मानसून सीजन में कम बारिश के कारण भारी कमी के कारण शहर भर में 3 हजार से अधिक बोरवेल भी सूख गए हैं।

पानी नहीं होने का सोसायटी भेज रही नोटिस
आईटी राजधानी में अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स ने भी पानी के उपयोग पर प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है। कुछ निवासियों ने सोशल मीडिया पर यह साझा किया कि उनकी सोसायटी नोटिस भेज रही है कि पानी बहुत कम या बिल्कुल नहीं बचा है।
यह भी पढ़ें- 'रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के अपराधी बदले अपने कपड़े, बस से की यात्रा', जानें NIA टीम को और क्या मिला सुराग
कांग्रेस-बीजेपी के बीच खींचतान जारी
इस मुद्दे ने सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच राजनीतिक खींचतान भी पैदा कर दी है। बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि अधिकारी पेयजल संकट का समाधान करने में विफल रहे तो विधान सौध के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे।
यह भी पढ़ें- बेंगलुरु में ब्लास्ट वाले कैफे पहुंचे सीएम सिद्धारमैया, अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने का दिलाया विश्वास












Click it and Unblock the Notifications