लड़की ने किया ब्रेकअप तो काम छोड़ 24 घंटे उसका पीछा करने लगा सीईओ

लड़की ने किया ब्रेकअप तो काम छोड़ 24 घंटे उसका पीछा करने लगा सीईओ

नई दिल्ली। बेंगलुरू की एक कंपनी के सीईओ पर उसकी पूर्व प्रेमिका ने प्रताडित करने का आरोप लगाया है। ब्रेकअप के बाद स्टार्टअप कंपनी का ये सीईओ 24 घंटे लड़की का पीछा करने लगा। इससे बुरी तरह परेशान लड़की को पुलिस के पास जाना पड़ा। आरोपी 28 साल का सिंह है।

Bengaluru startup CEO turns stalker After breakup chases ex girlfriend

पुलिस से की अपनी शिकायत में लड़की ने बताया है कि राहुल नाम के लड़के से उसका रिश्ता था जो कुछ महीने पहले खत्म हो गया। राहुल उसे दिमागी और जिस्मानी तौर पर परेशान करता था। इसलिए उसने रिश्ता खत्म कर लिया। राहुल ने उसके साथ मारपीट भी की थी। इसके बाद राहुल ने जो शुरू किया वो उसके लिए एक बड़ी मुश्किल बन गया।

ब्रेकअप के बाद राहुल लगातार लड़की का पीछा करने लगा। वो घंटो उसके घर के सामने खड़ा रहता और अलग-अलग नंबरों से उसे कॉल करता। लड़की का कहना है कि राहुल के पिता ने उसको और उसकी मां को फोन पर धमकी भी दी और राहुल के खिलाफ शिकायत वापस लेने का दबाव डाला। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि ब्रेकअप के बाद राहुल ने लड़की को परेशान किया तो उसको पुलिस की ओर से डांटा गया और शिकायत दर्ज की गई। लड़की का कहना है कि इसके बाद चीजें और खराब हो गई और राहुल ने दिनरात उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+