'लेकिन मेरा बेटा वापस नहीं आएगा', बेंगलुरु भगदड़ में मारे गए मनोज के पिता को जब मिला ₹25 लाख का मुआवजा
Bengaluru stampede: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 4 जून 2025 को आरसीबी की विक्ट्री के जश्न ने कई मां-बाप की दुनिया ही उजाड़ दी। इस भगदड़ में मारे गए 11 लोगों में देवराज का बेटा मनोज भी शामिल था। अपने जवान बेटे को इस भगदड़ में खोने के बाद देवराज और उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
रविवार को देवराज को बेटे की मौत की मुआवजे की धनराशि का चेक मिला, तो बेटे को याद कर रो पड़ा, बोला 25 लाख रुपये मेरे बेटे को तो वापस नहीं ला सकते? उसने कहा कि वो मुआवजे का एक भी पैसा अपने ऊपर नहीं खर्च करेगा।

देवराज ने बताया "मुझे 25 लाख रुपये का चेक दिया गया है, लेकिन इससे मेरा बेटा वापस नहीं आएगा। मैं इस पैसे का इस्तेमाल अपने लिए नहीं करूंगा। मैं इसे अपनी बेटी और मनोज की मां के खाते में डाल दूंगा और उसके भविष्य के लिए पैसे रखूंगा।"
जांच आयोग ने मुआवजे की बढ़ाई धनराशि
गौरतलब है कि कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने त्रासदी की जांच के लिए सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जॉन माइकल डी'कुन्हा के नेतृत्व में एक सदस्यीय जांच आयोग नियुक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए ₹25 लाख के मुआवजे की भी घोषणा की है। जबक सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार ने पहले ₹10 लाख के मुआवजे की घोषणा की थी।
मुआवजे की धनराशि बढ़ाने की खुद दी जानकारी
शनिवार को एक्स पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जॉन माइकल डी'कुन्हा ने एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है। "मैंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए घोषित मुआवजे को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹25 लाख करने का आदेश दिया है। हमारी सरकार को उम्मीद है कि जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उन्हें वित्तीय समस्याओं के कारण और अधिक कष्ट नहीं होगा।"
आरसीबी का जश्न बना मातम
बता दें 4 जून 2025 को आरसीबी के आईपीएल मैच जीतने की खुशी में बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम से विक्ट्री परेड निकली जानी थी, जिसके चलते लाखों की संख्या में लोग वहां पहुंच गए। इस भीड़ में युवाओं की संख्या सबसे अधिक थी। प्लेयर्स की झलक देखने के लिए ये सब इक्ट्टा हुए थे। इस भीड़ में अचानक भगदड़ मच गई जिसमें जिन 11 लोगों की मौत हुई है, उनकी उम्र 13 साल से 32 साल के बीच थी। इस हादसे के बाद से दिल दहला देने वाली मृतकों के परिजनों की तस्वीरें आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications