बेंगलुरु के प्राइवेट स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, छात्रों को भेजा गया घर
बेंगलुरु के इस स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, छात्रों को भेजा गया घर
बेंगलुरु, 18 जुलाई: बेंगलुरु के एक प्राइवेट स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद आनन-फानन में छात्रों से स्कूल परिसर खाली कराया गया है। इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए डीसीपी पश्चिम बेंगलुरु लक्ष्मण बी. निंबर्गी ने कहा, ''दक्षिण बेंगलुरु के राजराजेश्वरीनगर के आइडियल टाउनशिप के एक निजी स्कूल को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है। बम निरोधक दस्ते, खोजी कुत्तों ने स्कूलों को निरीक्षण किया है। छात्रों से स्कूल परिसर खाली कराया गया है।''

वहीं इस मामले पर कांग्रेस नेता और अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा है, ''मुझे आज सुबह सूचना मिली और तुरंत मैंने पुलिस से संपर्क किया। नेशनल हिल व्यू पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल परिसर को खाली करा दिया गया है। वहां बम निरोधक दस्ता मौजूद है। मुझे लगता है कि यह एक धोखा है, किसी ने प्रैंक किया है।''












Click it and Unblock the Notifications