Bengaluru:अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए चल रहे काम के बीच सड़क धंसी, बाइक सवार हुआ घायल

Bengaluru में मेट्रो का पिलर गिरने से मां बेटे की मौत के बाद एक और हादसा सामने आया है। अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए चल रहे काम के बीच अचानक सड़क धंसी और जा रहा बाइक सवार शख्‍स घायल हो गया।

metro

बेंगलुरू में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य के चलते गुरुवार को एक और घटना सामने आई है। बेंगलुरू के अशोक नगर में चल रहे अंडग्राउंड निर्माण कार्य के चलते अचानक सड़क धंस गई और सड़क पर जा रहे बाइक सवार घायल हो गया। सड़क धंसने की घटना बेंगलुरु रूज ब्रिगेड रोड की है, जहां मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा था। यहां आस-पास रहने वाले और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस घटना में एक बाइक सवार को मामूली चोटें आई है। पिछले दो दिनों में मेट्रो निर्माण कार्य से संबंधी हादसे की ये दूसरी घटना है। याद रहे मंगलवार को मेट्रो का निर्माणाधीन खंभा अचानक गिरने से बाइक सवार महिला और बच्‍चे की मौत हो गई थी।

हादसे के बाद वाहनों का आवागम रोका गया, लगा घंटो ट्रैफिक जाम

गुरुवार को अशोक नगर में मेट्रो निर्माण कार्य के कारण सड़क धंसने की घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। इस घटना के बाद पूरे एरिया के नियमित वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। सड़क धंसते के बाद हुई घटना के तुरंत बाद मेट्रो श्रमिकों को बुलाकर सड़क की तुरंत मरम्‍मत करवाई गई। सड़क रिपेयर करने के लिए वाहनों की आवाजाही कुछ घंटों के लिए बंद रही इस बीच इस पूरे एरिया में जबदरस्‍त ट्रैफिक जाम देखने को मिला। अधिकारियों ने सड़क के एक तरफ बैरिकेडिंग लगवा दी थी।

पिलर गिरने के मामले में सस्‍पेंड किए अपने अधिकारी

बेंगलुरु में एक निर्माणाधीन पिलर गिरने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं बेंगलुरू मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने बुधवार को बेंगलुरु में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर गिरने और दो लोगों की मौत के बाद उप मुख्य अभियंता, कार्यकारी अभियंता और साइट इंजीनियर को सस्‍पेंड कर दिया है। बीएमआरसीएल ने भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) से भी स्वतंत्र रूप से मामले की जांच करने और एक रिपोर्ट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

इनके खिलाफ दर्ज करवाया गया है केस

मेट्रो का निर्माणाधीन पिलर गिरने से मां और बेटे की मौत मामले में केस दर्ज में साइट इंजीनियर, मेट्रो ठेकेदार, साइट प्रभारी अधिकारी, बीएमआरसीएल अधिकारी और अन्य को शामिल किया गया है।

हादसे में पत्‍नी और बेटा खोने वाले शख्‍स ने सरकार से की ये गुजारिश

बता दें मंगलवार को निर्माणाधीन पिलर अचानक बाइक पर सवार परिवार पर गिरने से मां और बेटे की मौत हो गई थी वहीं उनका पति और एक बच्‍चा बच गया था। बाइक चला रहे पति ने पुलिस को बताया कि अचानक ही पिलर गिरा था, हम दोपहिया वाहन पर सवार थे, मैं अपनी पत्‍नी को ऑफिस छोड़ने जा रहा था, यह घटना कुछ ही देर में हुई. दूसरा। जब मैंने पीछे मुड़कर देखा तो मेरी पत्नी और बच्चा गिर चुके थे। मैं कुछ नहीं कर सका।" अपनी पत्‍नी और बच्‍चे को इस हादसे में खो देने वाले पति लोहित ने सरकार से भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय और सावधानी बरतने का आग्रह किया।

कर्नाटक सीएम ने परिवार को 10 लाख रुपये देने का किया ऐलान

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी। उन्होंने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की धनराशि दी जा रही है। बता दें इस घटना ने समस्‍त बेंगलुरूवासियों को डरा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+