Bengaluru Power Cut: बेंगलुरू में फिर होगी बिजली कटौती, 7 घंटे तक इन क्षेत्रों में बत्ती रहेगी गुल
Bengaluru Power Cut: बेंगलुरू और तुमकुरु के निवासियों को एक बार फिर बिजली संकट का संकट का सामना करना पड़ेगा। बेंगलुरु इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (BESCOM) ने बिजली कटौती की घोषण की है। BESCOM ने रखरखाव कार्यों, फीडर मरम्मत और चल रहे रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए इन नियोजित कटौतियों की घोषणा की है। BESCOM ने बताया 8 जनवरी, 2026 को ये कटौती दिन के समय, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई एरिया में की जाएगी। वहीं तुमकुरु में कई तारीखों में 7 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी।

बेस्कॉम के अनुसार, जिन क्षेत्रों में बिजली का काम चल रहा है, वहां सुरक्षा उपायों के तौर पर ये बिजली कटौती आवश्यक हैं। कंपनी ने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया है कि ये रुकावटें अस्थायी हैं और निवासियों व व्यवसायों से निर्धारित घंटों के दौरान अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए पहले से योजना बनाने का आग्रह किया गया है।
बेस्कॉम ने बेंगलुरु में 8 जनवरी को और तुमकुरु में 7, 8, 10, 12, 14 और 16 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच नियोजित बिजली कटौती की घोषणा की है। ये कटौती रखरखाव, फीडर मरम्मत और रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए की जा रही हैं। प्रभावित क्षेत्रों और निवासियों के लिए सलाह भी जारी की गई है।
बेंगलुरू में 7 घंटे बिजली रहेगी गुल
बेंगलुरु में 8 जनवरी को दिन के समय बिजली कटौती निर्धारित है, जो सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। यह केपीटीसीएल द्वारा प्रमुख ट्रांसमिशन बुनियादी ढांचे पर किए जा रहे रखरखाव कार्य का हिस्सा है। इस कटौती से शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्र प्रभावित होंगे।
बेंगलुरू के किन क्षेत्रों 8 जनवरी को बिजली रहेगी गुल?
प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में ईपीआईपी लेआउट और आसपास के आईटी पार्क व वाणिज्यिक समूह शामिल हैं। इसके अलावा, अत्तिबेले, अनेकल, चंदपुरा, मनचनहल्ली, मायासंद्रा, कोम्बिलिपुरा और हारोहल्ली जैसे उपनगरीय व औद्योगिक क्षेत्र भी प्रभावित होंगे। वीबीएचसी अपार्टमेंट और आस-पास के आवासीय इलाकों में भी बिजली गुल रहेगी।
इन क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों और कार्यालयों को बेस्कॉम ने कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी है। इनमें मोबाइल फोन और लैपटॉप को पहले से चार्ज करना, बैकअप लाइटिंग की व्यवस्था करना और दैनिक जरूरतों के लिए पर्याप्त पानी जमा करके रखना शामिल है।
टमकुरु में भी आगामी दिनों में कई बिजली कटौती का अनुभव होगा, जिसका कारण रेलवे ओवरब्रिज निर्माण और फीडर रखरखाव कार्य है। दिनांक वार विस्तृत जानकारी इस प्रकार है:
7 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सिटी डिवीजन-2 के अंतर्गत सिद्धारमेश्वर लेआउट, साबारापाल्या, मारुति नगर, विजयनगर, उपाहारल्ली और सी.बी. लेआउट में बिजली गुल रहेगी।
8, 10, 12, 14 और 16 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सिटी सब-डिवीजन-1 के बेलगुम्बा, लम्बाणी तांडा, ज्योतिपुरा, एस.एस. लेआउट, कुंदुरु, वेंकटद्री लेआउट, हनुमंतपुरा, कुवेम्पुनगर, आदर्श नगर, अश्वत्थोता, जगन्नाथपुरा, शारदादेवी नगर, गणेश नगर, निर्वाणी लेआउट, अग्निबन्निरया नगर और भाग्य नगर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
ये सभी कटौती फीडरों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य के लिए की जा रही हैं। इनका मुख्य उद्देश्य बिजली आपूर्ति की सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना है ताकि भविष्य में किसी बड़ी परेशानी से बचा जा सके।
बेस्कॉम ने सभी निर्धारित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य आवश्यक उपकरणों को पहले से चार्ज कर लें। साथ ही, घरों और कार्यालयों के लिए बैकअप लाइटिंग की व्यवस्था करें और दैनिक घरेलू जरूरतों के लिए पर्याप्त पानी जमा करें।
बिजली विभाग ने जोर देकर कहा है कि ये बिजली कटौती अस्थायी हैं और सुरक्षित व विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नियमित रखरखाव का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। निवासियों और व्यवसायों को निर्धारित कटौतियों के दौरान सहयोग करने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications