बेंगलुरु को प्‍लास्टिक से आजादी दिलाने के लिए 2 अक्‍टूबर को प्‍लॉग रन का आयोजन

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दो अक्‍टूबर को प्‍लॉग रन का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम का मकसद शहर से प्‍लास्टिक का कचरा साफ करना है। साथ ही इसके जरिए शहरवासियों को जॉगिंग और सूखे प्‍लास्टिक कचरे को फेंक कर इसे प्‍लास्टिक फ्री बनाना है। प्‍लॉग रन के तहत लोगों के पास एक झोला होगा जिसके जरिए वे गलियों में मौजूद प्‍लास्टिक के सूखे कचरे को इकट्ठा करेंगे। रनर्स कचरे को बैग में इकट्ठा करने के बाद इसे एक तय स्‍थान पर फेंक देंगे।

plogging-bengaluru.jpg

क्या है प्‍लॉगिंग और क्‍या है इसकी अहमियत

बेंगलुरु में प्‍लॉग रन का आयोजन गो नेटिवक की तरफ से हो रहा है। इसका मकसद समाज में रह रहे लोगों को लाइफस्‍टाइल के लिए जागरूक करके बेंगलुरु शहर में एक बदलाव लाना है। अब तक 5,000 से ज्‍यादा लोग इसके लिए अपना रजिस्‍ट्रेशन करा चुके हैं। दो अक्‍टूबर को होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए हर किसी से अपील की गई है कि वे अपने घर से बाहर निकलें और एक छोटे सा काम करके शहर को साफ करने में अपना थोड़ा सा योगदान दें। प्‍लॉगिंग इस समय दुनिया भर में काफी लोकप्रिय हो रहा है और पहली बार इसका आयोजन स्‍वीडन में हुआ था।

विशेषज्ञों की मानें तो प्‍लॉगिंग जॉगिंग की ही तरह है जिसमें जॉगिंग जितनी ही कैलोरीज घटती हैं। साथ ही इसके जरिए वातावरण को भी स्‍वच्‍छ बनाया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर प्‍लास्टिक के कचरे को साफ करना भी आज के समय में काफी अहम हो गया है क्‍योंकि प्‍लास्टिक को वातावरण से पूरी तरह से समाप्‍त करने में कम से कम 100 वर्ष लग जाएंगे। वातावरण को साफ रखने के लिए सिर्फ एक ही रास्‍ता है और वह है प्‍लास्टिक को रि-साइकिल करना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+