बेंगलुरु PG मर्डर केस: मदद के लिए चिल्लाई कृति..विनती की, कोई नहीं आया बचाने, CCTV में कैद हुए भयावह दृश्य
Bengaluru PG Murder Case: 24 वर्षीय कृति कुमारी बिहार की रहने वाली थी, जो नौकरी के लिए बेंगलुरु आई थी। यहां पेइंग गेस्ट (पीजी) में रहकर कृति कुमारी एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। लेकिन, उसे यह क्या पता था कि यह जॉब उसकी आखिरी जॉब होने वाली है। दरअसल, 23 जुलाई की देर रात कृति कुमारी का पीजी में ही बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।
वहीं, अब इस हत्याकांड का अब सनसनीखेज CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें पीजी में रहने वाली लड़कियों की संवेदनहीनता साफ दिखाई देती है। जी हां, सीसीटीवी फुटेज में 24 साल की कृति मदद के लिए चिल्लाती रही...विनती करती रही, लेकिन पीजी में उसके साथ रहने वाली बाकी लड़कियों ने उसकी तरफ मदद के लिए हाथ आगे नहीं बढ़ाए।

खबर के मुताबिक, पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात पता चली है कि कृति कुमारी का हत्या मध्य प्रदेश के भोपाल का रहन वाला अभिषेक है। जो कि कृति कुमारी की दोस्त और सहकर्मी के साथ प्रेम संबंध (रिलेशनशिप) में था। अभिषेक की प्रेमिका महाराष्ट्र की रहने वाली थी। अभिषेक अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने PG हॉस्टल आता-जाता रहता था।
इस मामले में पुलिस अब कृति की पूर्व रूममेट की भूमिका की भी जांच कर रही है। खबर के मुताबिक, पीजी के अंदर बेरहमी से बिहार की रहने वाली 24 वर्षीय कृति कुमार की हत्या किए जाने की पुलिस ने अब सीसीटीवी फुटेज हासिल कर ली है, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। CCTV फुटेज के मुताबिक, अभिषेक नाम का शख्स हाथ में प्लास्टिक के साथ PG में दाखिल होता है।
अभिषेक कृति के कमरे का दरवाजा खटखटाता है और कमरे में घुस जाता है। इसके तुरंत बाद अभिषेक उसे घसीटते हुए कमरे से बाहर निकालता हुआ दिखाई देता है। वीडियो फुटेज में मृतका कृति कुमारी आरोपी अभिषेक के चंगुल से छूटने के लिए संघर्ष करती हुई दिखाई देती है। लेकिन, अभिषेक कृति के गले पर ताबडतोड़ वार करता है। इस दौरान कृति खुद को बचाने की कोशिश करती है।
हालांकि, वो खुद को हत्यारे से बचा नहीं पाती। जैसे ही कृति की ताकत कम होने लगती है, हत्यारा उसे फिर से निशाना बनाता है। कृति के जमीन पर गिरने के बाद भी हत्यारा उसे बालों से पकड़कर चाकू मारता है। इसके बाद वह उससे एक कदम दूर हट जाता है और उसे अभी भी सांस लेते हुए देखकर भागने से पहले उसका गला रेतने की कोशिश करता है।
सीसीटीवी फुटेज में साफ देख सकते है कि बेरहमी से हुए हमले के बाद भी कृति जमीन पर उठकर बैठ जाती है और मदद के लिए चिल्लाती है...विनती करती है। पीजी में रहने वाली लड़कियां दरवाजे खोलकर बाहर आती हैं, लेकिन कोई भी कृति की मदद करने की हिम्मत नहीं करता। वे फोन करने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
कृति कुछ दूरी पर खड़ी एक और लड़की से विनती करती है। जैसे ही वह लड़की उसकी ओर कदम बढ़ाती है, कृति गिर जाती है। हत्या की ये वारदात रात 11 बजकर 10 मिनट से 11 बजकर 30 मिनट के बीच की बताई जा रही है। फुटेज में आरोपी को घटनास्थल से भागते हुए भी देख जा सकता है।
जानें क्या है पूरा मामला?
आरोपी अभिषेक, कृति कुमारी की दोस्त और सहकर्मी के साथ रिलेशनशिप में था। हाल ही में दोनों के बीच रिश्ते खराब हो गए थे और पीड़िता और उसकी सहेली ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी थी। कुछ समय पहले अभिषेक पीजी में आया और हंगामा किया, जिसके बाद कृति कुमारी ने अपनी सहेली को नए पीजी में शिफ्ट करने में मदद की थी।
इतना ही नहीं, दोनों ने उसका (अभिषेक) फोन उठाना भी बंद कर दिया। इस बात से नाराज होकर अभिषेक ने मंगलवार रात को पीजी में आकर जहां कृति कुमारी रह रही थी। वहां उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इस मामले में बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है।












Click it and Unblock the Notifications