Bengaluru Metro Update: मेक इन इंडिया मिशन पर बेंगलुरु मेट्रो, सुरंग बनाने की चुनौती भी होगी पार!
Bengaluru Metro Update: बेंगलुरु मेट्रो परियोजना ने एक और मील का पत्थर पार कर लिया है। शुक्रवार (30 जनवरी) को चीन से दूसरी अत्याधुनिक मेट्रो ट्रेन डिस्पैच की गई है। यह ड्राइवरलेस तकनीक की दिशा में शहर के मेट्रो नेटवर्क को नई ऊंचाई पर ले जाएगी। बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) के अनुसार, ये ट्रेनें आधुनिक CBTC (Communication-Based Train Control) सिस्टम से लैस हैं। इससे ट्रेनों का संचालन ज्यादा सुरक्षित, सटीक और तेज होगा।
BMRCL ने बताया कि शुरुआती चरण में इन ट्रेनों को ड्राइवर के साथ चलाया जाएगा, लेकिन भविष्य में इन्हें पूरी तरह बिना ड्राइवर के चलाने की योजना है। ये ट्रेन पूरी तरह से अनअटेंडेंट ट्रेन ऑपरेशन(UTO) मोड में संचालित की जाएंगी।

Bengaluru Metro Update: मेक इन इंडिया विजन को करेगी पूरा
- बेंगलुरु मेट्रो प्रशासन ने बताया कि यह तकनीक मेट्रो संचालन में मानव हस्तक्षेप को न्यूनतम करते हुए समय की बचत और सुरक्षा को प्राथमिकता देगी। इन अत्याधुनिक कोचों का निर्माण चीन की दिग्गज कंपनी CRRC ने किया है।
- हालांकि, BMRCL ने साफ किया है कि आगे आने वाली मेट्रो ट्रेनों का निर्माण भारत में ही किया जाएगा। 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत कोलकाता स्थित टीटागढ़ रेल सिस्टम को बाकी ट्रेनों के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- इससे न सिर्फ आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि घरेलू मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी।
Bengaluru Metro Update: सुरंग और अंडरग्राउंड स्टेशन सबसे बड़ी चुनौती
यह पूरी मेट्रो लाइन कुल 21.26 किलोमीटर लंबी है, जिसमें सबसे जटिल हिस्सा 13.76 किलोमीटर की अंडरग्राउंड सुरंग है। इस सेक्शन में कुल 12 भूमिगत स्टेशन शामिल हैं, जिनमें डेयरी सर्कल, लांगफोर्ड टाउन और शिवाजीनगर जैसे प्रमुख इलाके आते हैं। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, टनलिंग का काम पूरा हो चुका है और अब ट्रैक बिछाने व सिग्नलिंग का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।
एलिवेटेड सेक्शन से ट्रैफिक को राहत
इस लाइन का 7.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड सेक्शन मई 2026 में खुलने की उम्मीद है। इसके शुरू होते ही दक्षिणी बेंगलुरु के बैनरघट्टा रोड पर रोज़ाना लगने वाले भारी ट्रैफिक से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। कुल मिलाकर, यह परियोजना बेंगलुरु के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications