बेंगलुरू मेट्रो के 900 कर्मचारी 22 मार्च से जाएंगे हड़ताल पर, मैनेजमेंट ने एस्मा लगाने की धमकी दी
बेंगलुरू। अपनी तमाम मांगों को लेकर बेंगलुरू मेट्रो रेल कर्मचारी संघ के तकरीबन 900 कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो वह 22 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इस बाबत कर्मचारी संघ ने बीएमआरसीएल को नोटिस भी दे दिया है। मेट्रो कर्मचारी मांग कर रहे हैं कि उनकी सैलरी और अन्य सुविधाओं को दिल्ली और जयपुर मेट्रो कर्मचारियों की तरह बढ़ाया जाए।

मान्यता की कर रहे हैं मांग
कर्मचारियों का कहना है कि उनका रजिस्ट्रेशन इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के तहत हुआ है, लेकिन अभी तक उन्हे मान्यता नहीं दी गई है। वहीं कर्मचारियों की हड़ताल की चेतावनी के बाद मेट्रो मैनेजमेंट ने कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि अगर वह हड़ताल पर जाते हैं तो उनके खिलाफ एस्मा लगाया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि अगर मेट्रो के संचालन में बाधा आती है तो कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कर्मचारियों पर लगेगा एस्मा
बीएमआरसीएल के मैनेजिंग डायरेक्टर महेंद्र जैन ने बताया कि मेट्रो सेवा को जरूरी सेवा के रूप में घोषित किया गया है, ऐसे में अगर कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं और मेट्रो संचालन प्रभावित होता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं एक कर्मचारी का कहना है कि मैनेजमेंट उनपर एस्मा नहीं लगा सकता है क्योंकि यह मामला अभी कोर्ट में लंबित है। कर्मचारियों ने तीन जगह पर प्रदर्शन करने की योजना बनाई है, जिसमे बीएमटीसी कॉप्लेक्स, शांतिनगर में बीएमआरसीएल कॉर्पोरेशन ऑफिस और बैयाप्पनहल्ली बीएमआरसीएल का ऑफिस है।
कर्मचारियों की मांग
कर्मचारियों ने एक प्रेस रीलीज जारी करके अपनी मांगों को मैनेजमेंट के सामने रखा है। कर्मचारियों की मांग है कि बेंगलुरू मेट्रो रेल कर्मचारी संघ को मान्यता दी जाए। 3आरडी पीआरसी जोकि दिल्ली मेट्रो में लागू है उसे यहां भी लागू किया जाए, कर्मचारियों का एरियर 1 जनवरी 2017 से निर्धारित हो। 3आरडी, पीआरसी कर्मचारियों को 35 फीसदी सुविधाएं देता है, साथ ही सेंट्रल पब्लिक इंटरप्राइजेज के निर्देशों का भी पालन किया जाए। कर्मचारियों की प्रोन्नति को रिवाइज किया जाए। कर्मचारियों को शोषण बंद हो।
-
Bengaluru Video Viral: क्लास में प्रोफेसर ने छात्रा को कहा- 'मुझसे शादी करोगी', फिर चप्पलों से किया ऐसा हाल -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान












Click it and Unblock the Notifications