Bengaluru Metro: बेंगलुरु मेट्रो बनी ग्रीन एनर्जी का सोर्स, 2025 तक आधी ऊर्जा सौर बिजली से बनेगी
Bengaluru Metro 2025: बेंगलुरु मेट्रो आईटी सिटी के लिए एक बड़ी सुविधा बन गई है। रोज लाखों यात्रियों के लिए यह परिवहन का विकल्प बन गया है। इससे लोगों को घंटों ट्रैफिक जाम में फंसने से भी राहत मिल रही है। बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड संस्था ने ऐलान किया है कि मेट्रो रेल परिवहन की सुविधा के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बताया कि 2025 तक बेंगलुरु मेट्रो अपनी कुल ऊर्जा खपत का 50% हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा करेगी।
बेंगलुरु मेट्रो का यह कदम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। इस कदम से बेंगलुरु देश का पहला ऐसा शहर बन सकता है जहां मेट्रो नेटवर्क बड़े पैमाने पर ग्रीन एनर्जी पर आधारित होगा। मेट्रो परिवहन के सुविधाजनक विकल्प के साथ ही प्रदूषण नियंत्रण और ग्रीन एनर्जी एक प्रगतिशील कदम है।

Bengaluru Metro का पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम
⦁ अभी तक मेट्रो की ज्यादातर ऊर्जा पारंपरिक बिजली स्रोतों से आती है। इस बदलाव के बाद कार्बन उत्सर्जन में भारी कमी होगी। अनुमान है कि हर साल लाखों टन CO₂ उत्सर्जन घटेगा। इससे न केवल पर्यावरण को लाभ होगा। बेंगलुरु जैसे ट्रैफिक और प्रदूषण से जूझते शहर को भी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें: एयर इंडिया एक्सप्रेस की देहरादून-बेंगलुरु हवाई सेवा शुरू, निवेश, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया आयाम: CM धामी
⦁ बीएमआरसीएल (BMRCL) का कहना है कि सौर ऊर्जा से बिजली लेने के बाद ऑपरेशन कॉस्ट घटेगी। इसका सीधा असर भविष्य में टिकट किराए पर भी पड़ सकता है। साथ ही, शहर के लिए यह पहल सतत और स्वच्छ परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।
बेंगलुरु मेट्रो की EV चार्जिंग हब बनाने की योजना
बेंगलुरु मेट्रो प्रशासन का उद्देश्य सिर्फ ग्रीन एनर्जी तक सीमित रहने का नहीं है। इसके अलावा भी मेट्रो प्रशासन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी कई अहम कदम उठाने वाला है। मेट्रो प्रशासन की योजना है कि मेट्रो स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग हब भी बनाए जाएं। इससे यात्री ई-स्कूटर या ई-कार से स्टेशन तक आएंगे और वहीं चार्जिंग की सुविधा पा सकेंगे। यह पहल शहर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को भी बढ़ावा देगी।
पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम अन्य मेट्रो नेटवर्क के लिए एक आदर्श मॉडल बनेगा। देश के अलग-अलग शहरों में मेट्रो परियोजना का विस्तार हो रहा है। ग्रीन एनर्जी और पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से ऐसी पहल दूरगामी साबित हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Bengaluru Metro: आईटी सिटी के लिए गुड न्यूज, बेंगलुरु मेट्रो के इस रूट के विस्तार को मिली हरी झंडी












Click it and Unblock the Notifications