Bengaluru Metro: आईटी सिटी के लिए गुड न्यूज, बेंगलुरु मेट्रो के इस रूट के विस्तार को मिली हरी झंडी
Bengaluru Metro: बेंगलुरु के रहवासियों के लिए ट्रैफिक जाम एक बहुत बड़ी समस्या है। कभी-कभी लोगों को घंटों तक लंबे जाम में फंसना पड़ता है। बारिश या मौसम खराब होने पर यह जाम 4-5 घंटे लंबे भी हो जाते हैं। शहर में मेट्रो सेवाओं की शुरुआत को ट्रैफिक के भारी दबाव को कम करने और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। आईटी सिटी के लोगों के लिए राहत की खबर आई है। लंबे समय से मेट्रो विस्तार योजना की मांग की जा रही थी, जिसे सरकार से हरी झंडी मिल गई है।
सरकार से मेट्रो सेवा विस्तार की इस मंजूरी के साथ शहर की यातायात समस्या को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। खास तौर पर आईटी हब और रिहायशी इलाकों के बीच आने-जाने वालों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।

Bengaluru Metro की येलो लाइन रूट का होगा विस्तार
बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने बताया कि फेज-2 के येलो लाइन कॉरिडोर पर काम अब अंतिम चरण में है। यह लाइन बैयप्पनहल्ली से सिल्क बोर्ड और मगाडी रोड तक जाएगी। इससे शहर के अलग-अलग हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। फिलहाल इन इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम की वजह से ऑफिस जाने वाले और छात्रों को रोजाना घंटों सड़क पर जाम में फंसना पड़ता है। नए खंड के चालू होने के बाद यात्रा समय में 30 से 40 मिनट तक की बचत होगी।
यह भी पढ़ें: एयर इंडिया एक्सप्रेस की देहरादून-बेंगलुरु हवाई सेवा शुरू, निवेश, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया आयाम: CM धामी
Bengaluru Metro को बनाया जा रहा हाई-टेक
यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए स्टेशनों को आधुनिक तकनीक से तैयार किया जा रहा है। हर स्टेशन पर हाई-रेज़ॉल्यूशन सुरक्षा कैमरे, अत्याधुनिक वेंटिलेशन सिस्टम, डिजिटल सूचना बोर्ड, और तेज़ एस्केलेटर व लिफ्ट की व्यवस्था होगी। इससे बुज़ुर्ग, दिव्यांग और छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वालों को भी आसानी होगी।
बीएमआरसीएल (BMRCL) के अधिकारियों का कहना है कि लाइन शुरू होने के बाद ट्रेन सेवाएं अधिक फ्रीक्वेंसी पर चलाई जाएंगी। पीक आवर में भीड़ कम होगी और यात्रियों का इंतज़ार घटेगा। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में सोलर पैनल और ऊर्जा-कुशल लाइटिंग लगाई जा रही है ताकि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दिया जा सके।
यह भी पढ़ें: फडणवीस बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने पर क्यों आगबबूला? बोले- ईश्वर सिद्धारमैया को सद्बुद्धि दे












Click it and Unblock the Notifications