बंगलूरू: छोटे कपड़े पहनने पर भीड़ के सामने एक शख्स ने महिला के साथ की बदतमीजी, वीडियो वायरल
बंगलूरू। महिलाओं को छोटे कपड़े पहनने के कारण बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसा ना केवल ग्रामीण इलाकों में होता है बल्कि बड़े शहरों में भी होता है। अब ऐसा ही एक मामला कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू से भी सामने आया है। यहां एक रहागीर व्यक्ति ने एक महिला को भीड़ के सामने केवल इसलिए परेशान किया क्योंकि उसने छोटे कपड़े पहने हुए थे।
Recommended Video

इस अज्ञात व्यक्ति ने मोटरसाइकल पर जा रहे एक कपल को रोक लिया। मामला गुरुवार की रात का बताया जा रहा है। इसके बाद इस व्यक्ति ने महिला पर चिल्लाना शुरू कर दिया और कहा कि वह भारतीय नियमों का अनुसरण नहीं कर रही है। ये घटना एसएसआर इलाके की बताई जा रही है।
महिला के बॉयफ्रेंड ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर अपलोड किया गया। जिसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया।
वीडियो में आरोपी व्यक्ति महिला के बॉयफ्रेंड के साथ बहस करता हुआ दिख रहा है और बार-बार कह रहा है कि 'भारतीय नियमों' का अनुसरण करें और 'भारत के ड्रेस कोड' का अनुसरण करें। वीडियो को अपलोड पीड़ित महिला की दोस्त सिमरन कपूर ने किया है। जो बंगलूरू की ही रहने वाली है। सिमरन कपूर ने पूरी घटना के बारे में कैप्शन में बताया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि परेशान करने वाले शख्स ने शराब नहीं पी हुई थी।
फेसबुक पोस्ट में लिखा है, 'वह पढ़ा लिखा एक आम भारतीय व्यक्ति था, जो अब अपनी खुद की 'भारतीय संस्कृति' की पवित्रता पर नजर रख रहा है, वह सोचता है कि मेरी दोस्त के ड्रेस कोड में कुछ गलत था।'
पोस्ट में आगे लिखा है, 'उनका अशिष्ट व्यवहार इतना डरावना था, क्योंकि वे आसपास के लोगों से मेरी दोस्त की ओर इशारा करते हुए लोगों से पूछ रहा था कि, क्या वह सही है या गलत है। जैसा कि आप वीडियो में देखते हैं।'
-
'मेरा जी भरा नहीं', 'भाईजान' आखिर कहना क्या चाह रहे? सलमान खान के Video ने मचाई खलबली -
'मेरे साथ रात गुजारो, 50 लाख दूंगा', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit ने सामने रखा काला सच, खुला E-Mail का राज -
Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी? -
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता












Click it and Unblock the Notifications