11 महीने में 101 बार तोड़ा ट्रैफिक नियम, अब मिला 57 हजार रुपये का 5.5 फीट लंबा चालान

नई दिल्ली: लोगों की सुरक्षा के लिए राज्य और केंद्र सरकार ने तमाम ट्रैफिक नियम बनाए हैं। कुछ लोग एक-दो बार जुर्माना भरने के बाद सुधर जाते हैं और ट्रैफिक नियमों का पालन करने लगते हैं, लेकिन कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आते हैं। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सामने आया है, जहां एक शख्स का 11 महीने में 101 बार चालान कटा। खास बात ये है कि खुद उस शख्स को अपने इन चालानों के बारे में नहीं पता था।

 एक दिन में सात चालान

एक दिन में सात चालान

हुआ यूं कि बेंगलुरु के एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले राजेश कुमार रोजाना अपनी बुलेट निकालते और इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी से व्हाइट फील्ड स्थित अपने ऑफिस जाते। बुधवार को भी वो घर से निकले, इस बीच उन्होंने एक जगह रेड लाइट जंप कर दी। जिस पर आगे खड़े ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जब ट्रैफिक पुलिस ने चालान करना शुरू किया तो देखा कि उसी दिन उनके 6 चालान और कट चुके हैं, ये सातवां था।

2019 में ली थी बाइक

2019 में ली थी बाइक

बात यहीं नहीं रुकी पुलिस अधिकारियों ने धीरे-धीरे जांच आगे बढ़ाई। तब पता चला कि उस शख्स के पहले ही 94 चालान कट चुके हैं। ऐसे में बुधवार का चालान मिलाकर कुल चालानों की संख्या 101 हो गई। वहीं उस शख्स ने अब तक एक भी चालान को जमा नहीं किया था। उसने बाइक 2019 में ही खरीदी थी। इसी एक साल में उसने इतनी बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ा कि उसके 101 चालान कट गए।

57000 से ज्यादा का जुर्माना

57000 से ज्यादा का जुर्माना

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सारे चालान को मिलाकर उस शख्स को 5.5 फीट लंबे चालान की कापी सौंपी गई है। अभी तक उसने एक भी चालान का भुगतान नहीं किया था, जिस वजह से उसकी बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस पर युवक ने पुलिस अधिकारियों से चालान के भुगतान के लिए तीन दिन का वक्त मांगा है। अगर उसनें तीन दिन में 57,200 रुपये नहीं जमा किया, तो मामला कोर्ट में चला जाएगा। फिर वहीं से ही उसकी बाइक छूट पाएगी।

(तस्वीरें- प्रतीकात्मक)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+