Bengaluru Lake Restoration: बेंगलुरु फिर बनेगा 'सिटी ऑफ लेक', 24 झीलों के लिए 210 करोड़ का मेगा प्लान
Bengaluru Lake Restoration: बेंगलुरु की पहचान कभी झीलों और हरियाली के लिए थी। आईटी हब बनने के बाद शहर का तेजी से विस्तार हुआ जिसका असर हरियाली के साथ ही झीलों के सूखने के तौर पर नजर आने लगा। अब राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर शहर की पुरानी और ऐतिहासिक महत्व वाली झीलों के जीर्णोद्धार के लिए कदम उठाया है। कर्नाटक सरकार और बीबीएमपी (BBMP) ने शहर की झीलों के कायाकल्प के लिए 210 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
इसके बाद से शहर को उम्मीद जगी है कि बेंगलुरु अपनी खोई हुई प्राकृतिक विरासत फिर से हासिल करेगा। झीलों के रख-रखाव के साथ ही इसमें जमा कूड़ा निकालने के लिए भी बड़े पैमाने पर काम किया जाएगा। इसके अलावा, इनके सौंदर्यीकरण पर भी यह राशि खर्च की जाएगी।

Bengaluru Lake Restoration: प्रमुख झीलों की साफ-सफाई का काम शुरू
सबसे बड़ी पहल 108 एकड़ में फैली ऐतिहासिक उलसूर लेक (Ulsoor Lake) में देखने को मिल रही है। लगभग 24 साल बाद यहां व्यापक स्तर पर गाद निकालने (desilting) का काम शुरू हुआ है। झील को अस्थायी रूप से खाली कर ₹4 करोड़ की लागत से सफाई की जा रही है। यह कदम जल गुणवत्ता सुधारने और जैव विविधता बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
Bengaluru News: शहर की सबसे बड़ी झील का होगा इसी साल काया-कल्प
शहर की सबसे बड़ी और चर्चित झीलों में शामिल बेलांदूर झील और वर्थुर झील में भी गाद निकालने और वेटलैंड विकसित करने का कार्य जारी है। बेलंदूर झील का काम मई 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। वहीं वरथुर झील में हाल ही में फ्लेमिंगो (राजहंस) भी दिखा था। इसे पर्यावरण की दृष्टि से सुधार का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
Bengaluru Lake News: झीलों के रख-रखाव के लिए 210 करोड़ का खर्च
- उत्तर बेंगलुरु की कचरकन्नाहल्ली झील को 30 साल बाद पुनर्जीवित किया गया है और इसमें फिर से पानी भरने लगा है।
- इसके अलावा ₹50 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट के तहत 24 झीलों का पुनरुद्धार किया जा रहा है, जिसमें कलकेरे झील को ₹10 करोड़ की सबसे बड़ी राशि मिली है।
- झील संरक्षण के लिए कुल ₹210 करोड़ का बजट बाउंड्री मजबूत करने, बाढ़ नियंत्रण और सुरक्षा उपायों पर भी खर्च होगा।
- बच्चों और नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए झीलों पर 'बर्ड रिपॉजिटरी' यानी पक्षी सूचना केंद्र स्थापित करने की योजना है।
हालांकि जुलाई 2025 में कर्नाटक सरकार ने झीलों के आसपास 'बफर ज़ोन' नियमों में संशोधन कर निर्माण की अनुमति 3 से 30 मीटर तक देने के फैसले पर पर्यावरणविद चिंता जता रहे हैं। दूसरी ओर Jakkur Lake जैसी झीलों में आधुनिक सेकेंडरी ट्रीटमेंट प्लांट और वेटलैंड तकनीक से नाइट्रोजन व फास्फोरस हटाने की पहल सकारात्मक बदलाव का उदाहरण है।
-
Bengaluru Water Bill: 1 अप्रैल से बेंगलुरु में पानी होगा महंगा, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर? -
Bengaluru Chennai Expressway : 120 की स्पीड और हाई-टेक फीचर्स, 8-लेन फ्यूचर रेडी एक्सप्रेसवे बनेगा -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications