पति मुस्लिम, पत्नी हिंदू, बेंगलुरु के होटल ने नहीं दिया कमरा

' मै मुस्लिम हूं और मेरी पत्नी हिंदू हैं तो होटलवालों ने सिंगल कमरा देने से इंकार तकर दिया और कहा कि हिंदू और मुस्लिम कपल को एक कमरा देने का परमिशन हमारे होटल में नहीं है'।

नई दिल्ली। बेंगलुरु के एक होटल ने एक कपल को केवल इस वजह से कमरा देने से इंकार कर दिया क्योंकि वो दोनों अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखते थे। होटल में कमरा लेने पहुंचे कपल ने बताया को वो दोनों पति-पत्नी है बावजूद इसके होटल में उनको कमरा नहीं दिया गया।

पति मुस्लिम, पत्नी हिंदू, बेंगलुरु के होटल ने नहीं दिया कमरा

शफीक सुबैदा हकीम और दिव्या डीवी पति-पत्नी हैं और केरल के रहने वाले हैं। शफीक मुस्लिम हैं जबकि उनकी पत्नी दिव्या हिंदू हैं। दोनों लोग बेंगलुरु के ओलाइव रेसिडेंसी होटल में कमरा लेने पहुंचे थे जब रिसेप्शनिष्ट को ये पता चला कि कपल हिंदू-मुस्लिम हैं तो इनको कमरा देने से इंकार कर दिया।

शफीक ने बताया कि पहले होटल के स्टाफ ने उनका डिटेल नोट किया और जब उन्होंने पाया ' मै मुस्लिम हूं और मेरी पत्नी हिंदू हैं तो होटलवालों ने सिंगल कमरा देने से इंकार तकर दिया और कहा कि हिंदू और मुस्लिम कपल को एक कमरा देने का परमिशन हमारे होटल में नहीं है'।

ये कोई पहला मामला नहीं है जब होटल ने किसी कपल को कमरा देने से इंकार कर दिया हो पिछले महीने हैदराबाद के एक होटल ने एनआरआई सिंगल लेडी नुपूर सारस्वत को कमरा देने से इंकार कर दिया था। 24 जून को हुई इस घटना के बाद इसके बाद महिला ने आपबीती सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 23 वर्षीय नुपूर सारस्वत सिंगापुर में रहती हैं और एक कलाकार होने के नाते कार्यक्रमों के सिलसिले में उन्हें यहां-वहां घूमना होता है। इस घटनाक्रम के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, मैं हैदराबाद की होटल के बाहर खड़ी हूं। मैंने पहले से अपना कमरा बुक करवा लिया था, लेकिन अब वे कमरा देने से इन्कार कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि मैं सिंगल लेडी हूं। उनकी सोच से तो यही लगता है कि मैं रात में होटल के कमरे के बजाए हैदराबाद की सड़कों पर सुरक्षित रहूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+