Bengaluru Flood: CM बोम्मई के बयान पर डीके शिवकुमार का पलटवार, जानिए क्या कहा?

CM बोम्मई के बयान पर डीके शिवकुमार का पलटवार, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली, 07 सितंबर: बेंगलुरु में हुए जलभराव को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पिछली कांग्रेस सरकार के कुप्रशासन को जिम्मेदार ठहराया था। सीएम के इस बयान के बाद राजनीति शुरू हो गई है। तो वहीं, सीएम बोम्मई के इस बयान पर अब कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के शिवकुमार ने पलटवार किया है। डीके शिवकुमार ने कहा, 'आप सत्ता छोड़ दो और राष्ट्रपति शासन होने दो। हम जानते हैं कि अगर हम सत्ता में आएंगे तो हम समस्या का समाधान कर देंगे।'

Bengaluru Flood: Karnataka CM Basavaraj Bommai Bengaluru Congress President DK Shivakumar

दरअसल, स्मार्ट सिटी बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण सड़के तक डूब गई और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। जलभराव के चलते आम लोगों का जीवन बेहाल हो गया हैं। इसी मुद्दे पर कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा, 'बेंगलुरु में जलभराव पिछली कांग्रेस सरकार के कुप्रशासन और पूरी तरह से अनियोजित प्रशासन के कारण हुआ है। उन्होंने झीलों और बफर जोन के लिए दाएं, बाएं और सेंटर की अनुमति दी।'

इस दौरान उन्होंने जनता को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी सरकार सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम बोम्मई के इस बयान के बाद कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने पलटवार करते हुए कहा, 'वह (बोम्मई) और उनका प्रशासन काम करे या चुनाव का सामना करे। हम जानते हैं कि अगर हम सत्ता में आएंगे तो हम समस्या का समाधान कर देंगे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि बेंगलुरु की वर्तमान स्थिति के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'भ्रष्ट' सरकार और इसके अधिकारी जिम्मेदार हैं।

शिवकुमार ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में ऐसी स्थिति कभी पैदा नहीं हुई। हालांकि, उन्होंने कहा कि अब अगर ऐसी स्थिति पैदा हुई है तो यह आपके और आपके अधिकारियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का नतीजा है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के शासनकाल में अतिक्रमण हुए थे, तो (भाजपा को) उन्हें हटा देना चाहिए था। उन्हें पहले भी पांच साल का समय मिला था, अब भी पांच साल का समय मिला है। उन्हें करना चाहिए था...सत्ता में रहते हुए काम नहीं करना और इसके बजाय पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों को दोष देना सही नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+