बेंगलुरु: कांग्रेस MLA के बेटे की गुंडागर्दी, पब से लेकर अस्पताल तक की शख्स की पिटाई
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक कांग्रेस विधायक के बेटे की गुंडागर्दी सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस विधायक के बेटे ने एक बंगलुरु के एक पब में अपने दोस्तों के साथ एक व्यक्ति की पिटाई की। इतना ही नहीं पिटाई के बाद अस्पताल में भर्ती उस युवक को इन लोगों ने अस्पताल के अंदर भी जाकर धमकाया। कर्नाटक पुलिस ने अब इस मामले में आरोपी विधायक के बेटे और 10 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।

युथ कांग्रेस का जनरल सेक्रेटरी है आरोपी
आरोपी विधायक के बेटे का नाम मोहम्मद हरिस है और वो बंगलुरु युथ कांग्रेस का जनरल सेक्रेटरी भी है। पुलिस ने जो एफआईआर लिखी है उसके मुताबिक शनिवार रात को मोहम्मद हरिस ने एक पब में विद्वत नाम के शख्स की पिटाई की। विद्वत के पैरों में प्लास्टर लगा हुआ था इसलिए वो अपने पैरों को फैलाकर बैठा था। तभी पब में अपने दोस्तों के साथ दाखिल हुए मोहम्मद हारिस ने उसे सही से बैठने को कहा।

अस्पताल में जाकर भी धमकाया
विद्वत ने जब सही से बैठने में असमर्थता जताई तो मोहम्मद हारिस और उसके साथियों ने विद्वत की पिटाई की। इस पिटाई से जख्मी विद्वत को नजदीकी माल्या अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया लेकिन हारिस और उसके साथियों ने बाद में अस्पताल में पहुंचकर भी विद्वत के साथ हाथापाई करने की कोशिश की। इस दौरान बीच-बचाव की कोशिश कर रहे विद्वत के भाई के साथ भी इन लोगों ने हाथापाई की।

दोषी पर होगी कार्रवाई: मुख्यमंत्री
वहीं मामला सामने आने के बाद कांग्रेस विधायक ने अस्पताल पहुंचकर विद्वत का हाल चाल लिया और मामले की जांच कराने की बात कही। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो भी इस मामले में दोषी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications