ओलएक्स पर मिले खरीदार से मिलने निकला सोफ्टवेयर इंजीनियर, एक हफ्ते से लापता
नई दिल्ली। पटना के रहने वाले 29 साल के इंजीनियर पिछले सोमवार से बेंगलुरू में लापता हैं। अजिताभ कुमार एक ब्रिटिश टेलीकॉन कंपनी में काम करते हैं, वो बीते सोमवार अपनी कार से निकले थे। अजिताभ ओएलएक्स पर मिले अपनी कार के खरीददार से मिलने गया था। बीते 18 दिसंबर को वह कार लेकर निकले, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं है। बेंगलुरू डीसीपी अब्दुल अहद ने बताया है कि इंजीनियर की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इसके लिए तीन पुलिस टीमें बनाई गई हैं।

फोन भी आ रहा बंद
अजिताभ के दोस्त के अनुसार एक खरीददार का फोन आने के बाद अजिताभ उससे मिलने घर से शाम को 6:30 बजे निकला था, इसके बाद अजिताभ का फोन बंद है और उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। दोस्त ने आगे बताया कि रवि जब घर से निकला था उसने नार्मल कपड़े पहने हुए थे और उसने किसी को कुछ नहीं बताया कि वह कहां जा रहा है।

एडमिशन के लिए थी पैसों की जरूरत
अजिताभ अपने दोस्त रवि के साथ व्हाइटफील्ड क्षेत्र में 2010 से रह रहे थे। अजिताभ को आईआईएम कोलकाता में एमबीए प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए 20 दिसंबर तक 5 लाख रुपये का भुगतान करना था। इसीलिए अजिताभ ने कार बेचने का फैसला किया और ओएलएक्स पर एक खरीदार से संपर्क किया।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए अजिताभ के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है लेकिन कामयाबी नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि व्हाट्सएप या ऑनलाइन वेबसाइट पर हुई बातों की जानकारी इकट्ठा करना बेहद मुश्किल है। हम सभी एंगल से घटना की जांच कर रहे हैं। हमने ऑनलाइन क्लासिफाइड पोर्टल (ओएलएक्स) से भी जानकारी मांगी है। पुलिस का कहना है कि कई टीमें बनाकर मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications